Close Menu
    What's Hot

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026

    Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

    June 19, 2026

    सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»अभेद्य किले में तब्दील राजधानी दिल्ली
    दिल्ली

    अभेद्य किले में तब्दील राजधानी दिल्ली

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Breaking News : अभेद्य किले में तब्दील राजधानी दिल्ली
    Delhi Breaking News : अभेद्य किले में तब्दील राजधानी दिल्ली

    आतंकी धमकियों के बीच सुरक्षा को उच्च प्रबंध, परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा

    Delhi Breaking News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। जहां पर देश की राष्टÑपति, प्रधानमंत्री सहित कैबिनेट के मंत्री, मुख्य विपक्षी नेता और विश्व भर से आए हजारों मेहमान गणतंत्र दिवस समारोह का आनंद उठाने के लिए पहुंच रहे हैं।

    इसी बीच पिछले दिनों आतंकी संगठनों द्वारा दी गई धमकी के बाद समूची दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पूरी दिल्ली इस समय किसी अभेद्य किले के सामान दिखाई दे रही है। समारोह स्थल से लेकर तमाम महत्वपूर्ण जगहों, दिल्ली की सारी सीमाओं पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के 15 हजार जवान मुस्तैद हैं। जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर है।

    कर्तव्य पथ पर एंटी ड्रोन और एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात

    कर्तव्य पथ पर जगह-जगह एंटी ड्रोन और एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात हैं। परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। दिल्ली पुलिस, अतिरिक्त रिजर्व पुलिस कंपनियां, क्विक रिस्पांस टीम, स्वात कमांडो, बम निरोधक दस्ता और आखिर में यातायात पुलिस के जवान तैनात हैं। सीमा हो दिल्ली के अंदरूनी हिस्से, समारोह स्थल कड़ी सुरक्षा घेरे में है। समारोह स्थल के पास तीनों सेनाएं, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के विशेष कर्मचारी तैनात रहेंगे। जवान वीवीआईपी अतिथियों की सुरक्षा के साथ उनके आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। सुरक्षा में तैनात सभी जवान सीधा कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे।

    देश का प्रतिनिधित्व दर्शाएंगी 30 विशेष झांकियां

    इस बार गणतंत्र दिवस पर कुल 30 झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो देश की राष्ट्र चेतना और विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन झांकियों में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 13 मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं की झांकियां शामिल होंगी।

    10,000 विशेष अतिथियों के लिए विशेष कार्यक्रम

    इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में लगभग 10,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे। इनमें वैज्ञानिक, खिलाड़ी, किसान, महिला उद्यमी, स्टार्टअप संस्थापक, कारीगर, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, दिव्यांगजन, जनजातीय प्रतिनिधि और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। परेड समाप्त होने के बाद इन अतिथियों के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थलों का विशेष भ्रमण आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम अतिथियों को देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के करीब लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

    ये भी पढ़ें : Republic Day Celebrations Live : देशभक्ति के रंग में रंगा कर्तव्य पथ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लैमर में रॉयल टच! ब्लैक गाउन में अंशुला कपूर का ‘प्रिंसेस’ अवतार
    Next Article एससी सेल में 84 हलका अध्यक्ष नियुक्त, अजय चौटाला–दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में सूची जारी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026

      मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों के ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट कहा- फुटपाथ पर…

      Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

      June 19, 2026

      सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.