Delhi Protest News: दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंच रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है और फिरोज शाह रोड तथा मंडी हाउस सहित मध्य दिल्ली के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में बैरिकेडिंग और जांच की व्यवस्था की है। अधिकारियों का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और भीड़ को नियंत्रित करना है।
जंतर-मंतर पर हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंच रहे कुछ कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए कई स्थानों पर जांच और बैरिकेड लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की थी।
#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party (CJP) protest here. https://t.co/QqZtF4Jswd
— ANI (@ANI) October 10, 2026
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी
प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली के प्रवेश मार्गों पर भी जांच तेज की गई है। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने का मकसद यात्रियों की आवाजाही के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना है। प्रदर्शन के कारण रेलवे सेवाओं और यातायात पर भी असर पड़ा है।
फिरोज शाह रोड और मंडी हाउस पर RAF तैनात
मध्य दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। फिरोज शाह रोड और मंडी हाउस जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती की खबर है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू करने की जानकारी दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जांचें और मध्य दिल्ली के प्रभावित इलाकों में जाने से बचें।
CJP प्रदर्शन क्यों कर रही है?
CJP का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर है। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची में राजनीतिक पक्षपात के आरोपों को खारिज किया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद आयोजकों ने प्रदर्शन करने की बात कही। ऐसे में राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ाई गई है और आम लोगों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।

