Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से दी मात

    May 1, 2026

    4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस

    May 1, 2026

    तुम्बाड 2 में कौन करेगा लीड रोल? री-रिलीज के बाद बढ़ा क्रेज

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से 5 से 7 मजदूर दबे, 1 की मौत, बचाव कार्य जारी

      May 1, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी

      May 1, 2026

      ममता बोली- धांधली हुई तो जान की बाजी लगा देंगे, बंगाल पुलिस पर चुनाव आयोग के दवाब में काम करने का आरोप

      May 1, 2026

      जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

      May 1, 2026

      भारी बारिश के चलते बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरने से 7 की मौत

      May 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»एसवाईएल मुद्दे पर बीजेपी–आप मिली हुई हैं, जनता को गुमराह किया जा रहा: अभय सिंह चौटाला
    हरियाणा

    एसवाईएल मुद्दे पर बीजेपी–आप मिली हुई हैं, जनता को गुमराह किया जा रहा: अभय सिंह चौटाला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सतलुज–यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हालिया बैठकों का असली मकसद पंजाब विधानसभा चुनाव तक एसवाईएल नहर के निर्माण को टालना है। यदि अधिकारियों के स्तर पर ही इस समस्या का समाधान निकल सकता था, तो फिर दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक कराने की क्या जरूरत थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी कार्यवाही जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए की जा रही है।

    अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी आपस में पूरी तरह मिली हुई हैं। पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं देंगे, अब वह बयान बदलकर कह रहे हैं कि किसी का हक नहीं मारा जाना चाहिए। यदि भगवंत मान वास्तव में ऐसा मानते हैं तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि जैसे ही बात सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने की आती है, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार चुप हो जाती है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब और हरियाणा के बीच एसवाईएल नहर को लेकर पहले भी कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश नहीं होते तो दोनों राज्य इस मुद्दे पर बैठक भी नहीं करते। अभय चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर के निर्माण में जितनी जिम्मेदार पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार है, उतनी ही जिम्मेदार हरियाणा की भाजपा सरकार भी है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा हमला करते हुए अभय सिंह चौटाला ने उन्हें “डमी मुख्यमंत्री” करार दिया। उन्होंने कहा कि नायब सैनी खुद कोई फैसला लेने में सक्षम नहीं हैं और ऊपर से जो निर्देश आते हैं, वही लागू करने का काम करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जब तक कांग्रेस और भाजपा सत्ता में रहेंगी, तब तक एसवाईएल नहर का समाधान संभव नहीं है। इंडियन नेशनल लोकदल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इस समस्या का स्थायी समाधान कर सकती है और हरियाणा को उसका हक का पानी दिला सकती है।

    अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार एसवाईएल नहर के मसले पर हरियाणा के पक्ष को लगातार कमजोर कर रही है। कांग्रेस पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया भी इसी तरह का रहा है। जब भी एसवाईएल का मुद्दा उठता है, कांग्रेस चुप हो जाती है। न तो वह कभी राज्यपाल के पास गई और न ही सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया। विधानसभा में मुद्दा उठाकर वॉकआउट करना समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ने अतीत में भी नहर निर्माण की लड़ाई लड़ी है और आगे भी इस संघर्ष को जारी रखेगी।


    हरियाणा सरकार

    मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्री-बजट बैठकों को अभय सिंह चौटाला ने समय की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा कि प्री-बजट बैठकों की परंपरा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू की थी, जिनके पास काम करने के लिए कुछ नहीं होता था। वर्तमान मुख्यमंत्री भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास करने के लिए बहुत जरूरी काम हैं, लेकिन वह जिलों में जाकर बजट बैठकें कर बहुमूल्य समय बर्बाद कर रहे हैं।

    चंडीगढ़ के मुद्दे पर बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर यह कहा है कि चंडीगढ़ पर उनका कोई हक नहीं है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शाह कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर चंडीगढ़ हरियाणा का हिस्सा है और किसी ने इससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। चंडीगढ़ में हरियाणा की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यदि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती है तो उसे किसी और जगह पर विकल्प तलाशना चाहिए, क्योंकि इंडियन नेशनल लोकदल चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश बनने नहीं देगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रोलिंग से परेशान करण जौहर? सोशल मीडिया से दूरी बनाने का किया ऐलान
    Next Article भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    नीट परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रहेगी पाबंदी

    May 1, 2026

    एक दागी व दो है बागी

    May 1, 2026

    हरियाणा में पार्षद उम्मीदवार के बेटे ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगाकर दी जान

    May 1, 2026

    सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, देखें ताजा रेट्स

    May 1, 2026

    हरियाणा में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार हुई सख्त

    May 1, 2026

    आज का इतिहास (1 मई 2026), पढ़ें एक क्लिक में

    May 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से दी मात

    By परवेश चौहानMay 1, 2026

    IPL 2026 DC Vs RR(द भारत ख़बर नेटवर्क) : आज जयपुर में खेले इंडियन प्रीमियर लीग…

    4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस

    May 1, 2026

    तुम्बाड 2 में कौन करेगा लीड रोल? री-रिलीज के बाद बढ़ा क्रेज

    May 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.