नई दिल्ली. देश की राजधानी में मेट्रो से यात्रा करने वालों को सोमवार को फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ने वाला है. 12 अक्टूबर को सुरक्षा कारणों से छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का फैसला किया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए आम जनता को इससे अवगत कराया. 6 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट को बंद करने का फैसला लिया गया है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 6 स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एक्जिट पर पाबंदी लगा दी गई. DMRC की तरफ से यह साफ किया गया कि इन स्टेशन पर प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी. सभी छह स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी. विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन ने कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी की है. इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है.
Service Update
Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 06:00 AM till 04:00 PM on 12th October, 2026. Further the situation will be reviewed by the security agencies and necessary updates will be shared accordingly. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations.
1. Patel Chowk
2. Janpath
3. Rajiv Chowk
4. Mandi House
5. Central Secretariat
6. Barakhamba Road— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 11, 2026
DMRC ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सुरक्षा कारणों से सोमवार को छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे।
इनमें शामिल हैं:
– पटेल चौक
– जनपथ
– राजीव चौक
– मंडी हाउस
– केंद्रीय सचिवालय
– बाराखंबा रोड
मेट्रो प्रशासन की तरफ से बताया कि सुरक्षा एजेंसियां मौदूजा स्थिति की समीक्षा करती रहेगी. हालात बेहतर होने के मुताबिक ही आगे इसे लेकर जानकारी दी जाएगी. मेट्रो से यात्रा करने वालों को सलाह दी गई है कि अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन प्रतिबंधों का ध्यान रखें.
सिर्फ मेट्रो की यात्रा पर ही असर नहीं पड़ा है बल्कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ITO और आसपास के इलाकों में आने जाने पर प्रतिबंध लगाया है. इन रूट पर डायवर्जन की जानकारी दी है. डीडीयू मार्ग पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए यह व्यवस्था लागू रहेगी. सड़क से यात्रा करने वालों को ट्रैफिक पुलिस ने धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने कहा है. सभी से मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों के अनुसार चलने की अपील की है.

