Close Menu
    What's Hot

    लोकसभा में बोले पीएम मोदी- हमारी कोशिश देश में तेल-गैस संकट न हो, तनाव भी खत्म होना चाहिए

    March 23, 2026

    माजरा AIIMS में MBBS की 50 सीटों को मंजूरी

    March 23, 2026

    पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में उपचार का अधिकार पात्रता नहीं, आवश्यकता तय करती है: डॉ. बलबीर सिंह

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लोकसभा में बोले पीएम मोदी- हमारी कोशिश देश में तेल-गैस संकट न हो, तनाव भी खत्म होना चाहिए

      March 23, 2026

      श्रीनगर में कई जगह एनआईए के छापे

      March 23, 2026

      ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में हांफने लगा अमेरिका

      March 23, 2026

      दिल्ली का बजट सत्र आज से होगा शुरू

      March 23, 2026

      6 महीने बाद लेह पहुंचे सोनम वांगचुक, बोले- हिरासत का समय आत्ममंथन का अवसर था

      March 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके
    हरियाणा

    हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Fourlane Highway: हरियाणा में केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार से स्वीकृति और बजट मिलने के बावजूद कई राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन बनाने का काम लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक ऐसे हाईवे हैं, जिनकी डीपीआर तैयार हो चुकी है और कुछ स्थानों पर शुरुआती काम भी शुरू हुआ, लेकिन वन विभाग की जमीन और उस पर मौजूद पेड़ों को लेकर एनओसी न मिलने के कारण परियोजनाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इन सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग की श्रेणी में शामिल कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। फोरलेन निर्माण के लिए आवश्यक चौड़ाई कई हिस्सों में वन विभाग की भूमि पर निर्भर है। नियमों के तहत लोक निर्माण विभाग के माध्यम से वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है, जिससे निर्माण कार्य ठप पड़ा है।

    फोरलेन का काम अटकने से इन मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। रोजाना जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन, व्यापारियों और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर पीक आवर्स में इन सड़कों पर हालात बेहद खराब हो जाते हैं।

    यह मुद्दा हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी गूंजा। नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने सरकार से सवाल किया कि स्वीकृति और बजट मिलने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य अब तक शुरू क्यों नहीं हो पाया। विधायकों ने कहा कि प्रशासनिक अड़चनों के कारण जनता को रोजाना जाम और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    विधानसभा में बताया गया कि नूंह से बिलासपुर होते हुए दिल्ली–जयपुर हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग, गुरुग्राम–पटौदी हाईवे और रेवाड़ी–रोहतक हाईवे नंबर 71 को कुलाना तक जोड़ने वाला मार्ग अब तक फोरलेन नहीं हो पाया है। इसके चलते बिलासपुर, पटौदी, हेलीमंडी सहित आसपास के इलाकों में जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके अलावा नूंह–अलवर, नूंह–होडल–पलवल, हथीन–नूंह, पुन्हाना–होडल मार्ग सहित हिसार और सिरसा जिले के कई प्रमुख मार्ग भी फोरलेन होने का इंतजार कर रहे हैं।


    Family ID Update

    मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह को संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक करने की सलाह दी। इस पर वन मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सभी अड़चनों को दूर करने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    राव नरबीर सिंह ने सदन में बताया कि वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। अगले दो से तीन दिनों में बैठक की तारीख और स्थान तय कर लिया जाएगा, ताकि फोरलेन परियोजनाओं को जल्द से जल्द जमीन पर उतारा जा सके और जनता को राहत मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटैक्स चोरी के खिलाफ एक्शन, राज्य भर से 141 गाड़ियां…
    Next Article स्पेन के वैज्ञानिकों ने पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज खोजा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    माजरा AIIMS में MBBS की 50 सीटों को मंजूरी

    March 23, 2026

    धारूहेड़ा में राजपूत महिला मंडल का गठन, सुशीला सिंह शेखावत बनीं अध्यक्ष

    March 23, 2026

    रेवाड़ी जयपुर के बीच बनेगी नई लाइन, 5.73 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    March 23, 2026

    गुजरात के राज्यपाल से मिले अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला, जानिए प्राकृतिक खेती है क्या है फायदे

    March 23, 2026

    तीनों गेटों पर लगेगे मैप, पिलरों पर लगेगी टाइल

    March 22, 2026

    रेवाड़ी- धारूहेड़ा में हाईवे पर मिली दो डेड बोडी, दोनो की पहचान नहीं

    March 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    लोकसभा में बोले पीएम मोदी- हमारी कोशिश देश में तेल-गैस संकट न हो, तनाव भी खत्म होना चाहिए

    By अंकित कुमारMarch 23, 2026

    Parliament Budget Session: लोकसभा में बोले पीएम मोदी- हमारी कोशिश देश में तेल-गैस संकट न…

    माजरा AIIMS में MBBS की 50 सीटों को मंजूरी

    March 23, 2026

    पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में उपचार का अधिकार पात्रता नहीं, आवश्यकता तय करती है: डॉ. बलबीर सिंह

    March 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.