Close Menu
    What's Hot

    Sharad Pawar News: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले मिलने पहुंचीं | National

    November 26, 2026

    ‘वहां के लोग यही चाहते हैं’, पंजाब में अकाली-BJP गठबंधन पर सीएम नायब सैनी की पहली प्रतिक्रिया

    November 26, 2026

    निगम रेट मिलेगा, HKRNL पोर्टल खुलेगा

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sharad Pawar News: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले मिलने पहुंचीं | National

      November 26, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में कोहरे का अलर्ट, जानिए अन्य राज्यों का मौसम | National

      November 26, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, हरियाणा-पंजाब में कोहरे का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम | National

      November 25, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से हिमाचल तक बढ़ेगी ठंड, पंजाब-हरियाणा में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट | National

      November 24, 2026

      Delhi Pollution Update: दिल्ली में प्रदूषण से मिली राहत, AQI घटकर 239 पर पहुंचा, लगातार सुधर रही हवा की गुणवत्ता | National

      November 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, November 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»‘वहां के लोग यही चाहते हैं’, पंजाब में अकाली-BJP गठबंधन पर सीएम नायब सैनी की पहली प्रतिक्रिया
    हरियाणा

    ‘वहां के लोग यही चाहते हैं’, पंजाब में अकाली-BJP गठबंधन पर सीएम नायब सैनी की पहली प्रतिक्रिया

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और अकाली दल में गठबंधन हुआ है. ऐसे में अब तक पंजाब में अब तक कमान संभाले हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रतिक्रिया दी है. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फिर से साथ आने को ‘स्वाभाविक गठबंधन’ बताते हुए कहा कि इससे पंजाब की जनता को फायदा होगा, राज्य मजबूत बनेगा और उसे नयी दिशा मिलेगी.

    उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ईमानदारी की बात करने और राज्य के लोगों से बड़े-बड़े वादे करने वालों ने इसके बिल्कुल उलट काम किया. सैनी ने गुरुग्राम में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, ”भाजपा और अकाली दल का गठबंधन दिलों का गठबंधन है. यह स्वाभाविक गठबंधन है. यह पंजाब को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएगा और वहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा.”

    वहीं, अंबाला में हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी कहा कि पंजाब को ‘आप के जंगलराज’ से मुक्त कराने के लिए भाजपा और अकाली दल का साथ आना जरूरी था. भाजपा और शिअद ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की.शिअद ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों (अब निरस्त हो चुके) के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच 2020 में राजग से नाता तोड़ लिया था. इन तीनों कानूनों को बाद में वापस ले लिया गया था. दोनों दलों के बीच 24 साल तक गठबंधन रहा था.

    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘गैंगस्टरवाद’, मादक पदार्थ और भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा. सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने ”सिर्फ मजाक ही किया है.” सैनी ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन राज्य को मजबूत बनाने के लिए हुआ है. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन ‘गैंगस्टरवाद’ और मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने, किसानों का सम्मान बनाए रखने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गरीबों के उत्थान के लिए काम करेगा. सैनी ने कहा, ”कांग्रेस और आप ने सिर्फ लोगों का शोषण किया है. आगामी चुनाव में उन्हें सबक सिखाया जाएगा.” उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद राजग की सरकार बनेगी.

    उन्होंने कहा, ”पंजाब के लोग यही चाहते हैं.” सैनी ने पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए अकाली दल के साथ गठबंधन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के समय से चले आ रहे भाजपा और अकाली दल के संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं. सैनी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर हरियाणा, पंजाब और पूरे देश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक ने मानवता को सेवा, समानता, भाईचारे और करुणा का संदेश दिया, जो आज भी समाज को एकता और सद्भाव के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा और अकाली दल का फिर से साथ आना पंजाब की जनता की आवाज को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि पंजाब को ‘आप के जंगलराज’ से मुक्त कराने के लिए दोनों दलों का एक साथ आना जरूरी था.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिगम रेट मिलेगा, HKRNL पोर्टल खुलेगा
    Next Article Sharad Pawar News: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले मिलने पहुंचीं | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    निगम रेट मिलेगा, HKRNL पोर्टल खुलेगा

    November 26, 2026

    Haryana Murder: चरखी दादरी में भैंस के गोबर को लेकर खूनी विवाद, सोते हुए किसान की हत्या, 18 घंटे चला बवाल

    November 26, 2026

    खुले में सिगरेट फूंकी तो लगेगा जुर्माना, गुरुग्राम में लाइटर जलाने से पहले जानिए स्मोकिंग के नियम

    November 26, 2026

    हरियाणाः दहेज में ब्रेजा मांगने के आरोप में दूल्हे समेत 2 बिचौलियों पर FIR दर्ज, 2 दिन तक नहीं हो पाया समझौता

    November 25, 2026

    हरियाणा के किसानों को राहत, खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अब नहीं ढूंढनी पड़ेगी गाड़ी

    November 25, 2026

    फरीदाबाद में चाउमीन खाने के बाद दो मासूम भाइयों की बिगड़ी तबीयत, 8 वर्षीय राघव की मौत, बड़ा भाई कुनाल ICU में भर्ती

    November 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Sharad Pawar News: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले मिलने पहुंचीं | National

    By अंकित कुमारNovember 26, 2026

    शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती…

    ‘वहां के लोग यही चाहते हैं’, पंजाब में अकाली-BJP गठबंधन पर सीएम नायब सैनी की पहली प्रतिक्रिया

    November 26, 2026

    निगम रेट मिलेगा, HKRNL पोर्टल खुलेगा

    November 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.