Close Menu
    What's Hot

    मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल मीटिंग

    March 22, 2026

    Hero Motocrop Dharuhera में कर्मचारी यूनियन चुनाव 24 को, जानिए किसका पलडा है भारी

    March 22, 2026

    राम चरण की पेड्डी में हुई शाहिद कपूर की इस एक्ट्रेस की एंट्री, कैसा होगा रोल?

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल मीटिंग

      March 22, 2026

      अमेरिका से एलपीजी लेकर मेंगलुरु पोर्ट पर पहुंचा शिप

      March 22, 2026

      संजय राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- मोदी जी आप देश चलाने के काबिल नहीं, अब झोला उठाओ और चले जाओ

      March 22, 2026

      देशभर में इन दिनों कई सिस्टम बनने की वजह से बदला है मौसम

      March 22, 2026

      अमेरिकी रक्षा प्रणाली पर भारी पड़ रही ईरान की स्वदेशी तकनीक

      March 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»देश को वैश्विक अनिश्चितताओं से सतर्क रहने की जरूरत : रिपोर्ट
    दुनिया

    देश को वैश्विक अनिश्चितताओं से सतर्क रहने की जरूरत : रिपोर्ट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : देश को वैश्विक अनिश्चितताओं से सतर्क रहने की जरूरत : रिपोर्ट
    Business News : देश को वैश्विक अनिश्चितताओं से सतर्क रहने की जरूरत : रिपोर्ट

    वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में रखी गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Business News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : गुरुवार को संसद में बजट सत्र के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जब लोकसभा में रखी तो उसमें एक तरफ जहां देश की अर्थव्यवस्था के विकास और गति के नए आंकड़े सामने आए वहीं कुछ ऐसे तथ्य भी उजागर हुए जिनपर ध्यान देने की जरूरत है। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एक तरफ जहां भारत की जीडीपी विकास दर अच्छी गति से विकास करेगी वहीं वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

    विश्व व्यापार के बदलते अंदाज और मायनों के बीच तेजी से अपना रुख बदलना होगा। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि महंगाई ‘नियंत्रित’ है। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान घरेलू मुद्रास्फीति औसतन 1.7% रही है। कोर इन्फ्लेशन में कमी यह संकेत देती है कि सप्लाई-साइड की स्थिति में सुधार हुआ है।

    बाहरी मोर्चे पर खतरा बरकरार

    सर्वे ने एक महत्वपूर्ण ‘विरोधाभास’की ओर इशारा किया है। जहां भारत के घरेलू फंडामेंटल मजबूत हैं, वहीं बाहरी मोर्चे पर जोखिम बरकरार हैं। विशेष रूप से पूंजी प्रवाह और करेंसी पर दबाव चिंता का विषय है। विदेशी पूंजी के सूखे के कारण 2025 में रुपये का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारा है। वित्त वर्ष 2025 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.8% रहा, जो बजट अनुमानों से बेहतर है। वित्त वर्ष 2026 के लिए इसे 4.4% तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।

    बनी रहेगी जीडीपी की रफ्तार

    स्थिर और मजबूत सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8% से 7.2% के बीच रहेगी। हालांकि, यह चालू वित्त वर्ष (2025-26) के अनुमानित 7.4% से थोड़ी कम है, लेकिन वैश्विक मंदी के माहौल में यह आंकड़ा भारत की स्थिरता को दर्शाता है। संसद में आज पेश किए गए ‘आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26’ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मिली-जुली तस्वीर पेश की है। सरकार ने साफ किया है कि अगले वित्त वर्ष में देश की विकास दर 6.8% से 7.2% के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, सर्वे में आगाह किया गया है कि कमजोर होता रुपया और सोने-चांदी की बढ़ती कीमतें महंगाई को थोड़ी हवा दे सकती हैं।

    ये भी पढ़ें : India GDP Growth Rate : भारत की अर्थव्यवस्था को घरेलू मांग और निवेश का सहारा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव सहित 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत
    Next Article पहले टी20 में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      20 साल में भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है : रिपोर्ट

      March 22, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

      March 21, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

      March 21, 2026

      देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 अरब डॉलर की गिरावट

      March 21, 2026

      भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी

      March 21, 2026

      म्यूल अकाउंट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

      March 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल मीटिंग

      By अंकित कुमारMarch 22, 2026

      Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की हाई-लेवल मीटिंग पेट्रोलियम-बिजली समेत इन…

      Hero Motocrop Dharuhera में कर्मचारी यूनियन चुनाव 24 को, जानिए किसका पलडा है भारी

      March 22, 2026

      राम चरण की पेड्डी में हुई शाहिद कपूर की इस एक्ट्रेस की एंट्री, कैसा होगा रोल?

      March 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.