Close Menu
    What's Hot

    ईरान 48 घंटे में खोले हॉर्मुज जलडमरूमध्य : ट्रंप

    March 22, 2026

    Cyber Alert: Evil Twin Attack के जरिए हो रही साइबर ठगी: SP Rewari

    March 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल से शूट वीडियो-फोटो को तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड करने के ट्रेंड पर जताई चिंता

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान 48 घंटे में खोले हॉर्मुज जलडमरूमध्य : ट्रंप

      March 22, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल से शूट वीडियो-फोटो को तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड करने के ट्रेंड पर जताई चिंता

      March 21, 2026

      आरएसएस पर बैन की सिफारिश करने वाली अमेरिकी रिपोर्ट का विरोध

      March 21, 2026

      23 मार्च से राज्यों को अब पहले के मुकाबले 20% ज्यादा गैस दी जाएगी

      March 21, 2026

      Himachal Budget Live: एसएमएसई क्षेत्र में हिम स्टार्टअप योजना का ऐलान, चिट्टे के खिलाफ बनेगा जन आंदोलन : सीएम सुक्खू

      March 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»शानदार ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे शिवम दुबे
    खेल

    शानदार ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे शिवम दुबे

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Shivam Dube : शानदार ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे शिवम दुबे
    Shivam Dube : शानदार ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे शिवम दुबे

    पिछले कुछ समय से टीम के लिए खेल रहे उपयोगी पारियां, विकेट भी चटका रहे

    Shivam Dube (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में उस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा अहमियत होती है जो टीम के लिए ऑलराउंडर प्रदर्शन करे। जब टीम की बल्लेबाजी संकट में तो वह अपने बल्ले के सहयोग से टीम को मुश्किल से उभारे और जब मुख्य गेंदबाज संघर्ष कर रहे हों तो टीम को विकेट दिलाए। किसी भी टीम के लिए ऐसा खिलाड़ी अंतिम 11 में शामिल होना किसी बोनस से कम नहीं होता।

    वहीं जब हम बात करते हैं टी20 क्रिकेट की तो इसमें आॅलराउंड खिलाड़ियों का महत्व और भी बढ़ जाता है। टीम इंडिया के पास वर्तमान में एक नहीं बल्कि दो ऐसे खिलाड़ी है जो इस भूमिका में फिट बैठते हैं। इनमें से एक है टीम इंडिया में स्थापित हो चुके हार्दिक पंड्या और दूसरे हैं शिवम दुबे। हालांकि शिवम दुबे अभी टीम में पूरी तरह से स्थापित नहीं हुए हैं लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला है उन्होंने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली शानदार पारी

    भारतीय आॅलराउंडर शिवम दुबे की विशाखापत्तनम में बुधवार रात खेली गई पारी लंबे समय तक याद रहेगी। शिवम ने लेग स्पिनर ईश सोढी के एक ओवर में 29 रन बटोर कर अधिक सुर्खियां बटोरीं, लेकिन तेज गेंदबाजों जैकब डफी और मैट हेनरी के विरुद्ध लगाए गए उनके तीन छक्के भी उतने ही महत्वपूर्ण थे। यह एक स्पष्ट संकेत था कि अब वह केवल स्पिनरों को ही निशाना नहीं बनाते हैं बल्कि तेज गेंदबाजों के विरुद्ध भी बड़े शॉट खेल सकते हैं।

    बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी का अच्छा विकल्प

    टी-20 विश्व कप से पहले शिवम की यह पारी भारतीय टीम के लिए एक सकारात्मक संकेत है। यह बदलाव अचानक नहीं आया। इसके संकेत पहले भी मिल चुके थे। 2024 टी-20 विश्व कप फाइनल में 16 गेंदों पर 27 रन, एशिया कप फाइनल में 22 गेंदों पर 33 रन और हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नई गेंद से गेंदबाजी करना। ये सभी बड़े मंच और दबाव भरे मौके थे, जहां दुबे खरे उतरे। विशाखापत्तनम का यह मैच हालांकि प्रयोगों के लिहाज से अलग था। भारत पहले ही सीरीज में 3-0 की बढ़त ले चुका था।

    टीम प्रबंधन ने जानबूझकर छह बल्लेबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि यह सब जानबूझकर किया गया, ताकि मुश्किल परिस्थितियों में खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया को परखा जा सके। ऐसी ही मुश्किल स्थिति में दुबे क्रीज पर आए। भारत की जीत की संभावना बेहद कम थी लेकिन शिवम दुबे ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो भारत का तीसरा सबसे तेज टी20 अर्धशतक है। अहम बात यह रही कि उन्होंने तेज गेंदबाजों के विरुद्ध भी 14 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड किसी एक रणनीति पर टिक नहीं सका।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने बापू को राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    Next Article मुक्त व्यापार समझौते को दुनिया भर के संगठनों व मीडिया ने सराहा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Surya Kumar Yadav : 18 माह पहले शुरू हो गई थी टी20 विश्व कप की रणनीति : सूर्य कुमार

      March 17, 2026

      Sanju Samson : अपने साथ मैदान में हजारों सपने लेकर आता हूं : संजू सैमसन

      March 17, 2026

      आईपीएल 2026 की शुरुआती टक्कर RCB vs SRH

      March 12, 2026

      टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही GF संग झूमे हार्दिक पंड्या, मैदान पर दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही ईशान किशन संग दिखीं अदिति हुंडिया, ‘लवी-डवी’ Photos VIRAL

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान 48 घंटे में खोले हॉर्मुज जलडमरूमध्य : ट्रंप

      By अंकित कुमारMarch 22, 2026

      US-Iran War Today Update : ईरान 48 घंटे में खोले हॉर्मुज जलडमरूमध्य : ट्रंप कहा,…

      Cyber Alert: Evil Twin Attack के जरिए हो रही साइबर ठगी: SP Rewari

      March 22, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल से शूट वीडियो-फोटो को तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड करने के ट्रेंड पर जताई चिंता

      March 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.