Close Menu
    What's Hot

    Prime Video का 2026 धमाका! ‘पंचायत 5’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक, 55 बड़े प्रोजेक्ट्स का मेगा ऐलान

    March 20, 2026

    लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन ट्रेड

    March 20, 2026

    गैस सिलेंडर निगरानी के लिए उपायुक्त ने दिए निर्देश, संबंधित एसडीएम के साथ तैनात किए अन्य अधिकारी

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन ट्रेड

      March 20, 2026

      टीएमसी के घोषणा पत्र में बेरोजगारों को सालाना 18 हजार रुपए देने का वादा, एससी/एसटी महिलाओं को हर महीने 1700 रुपए देने की भी घोषणा की

      March 20, 2026

      पश्चिम विक्षोभ बेहद दुर्लभ, आमतौर पर मुड़ा होता है यह सिस्टम, इस बार यह सीधी लाइन में : विशेषज्ञ 

      March 20, 2026

      इजरायल ने आईआरजीसी के कमांडर अली मोहम्मद नैनी को मार गिराया

      March 20, 2026

      पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की, बातचीत से मसला सुलझाएं देश

      March 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Amit Shah: कांग्रेस ने असम को बंदूक-गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया: अमित शाह
    Breaking News

    Amit Shah: कांग्रेस ने असम को बंदूक-गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया: अमित शाह

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Amit Shah: कांग्रेस ने असम को बंदूक-गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया: अमित शाह
    Amit Shah: कांग्रेस ने असम को बंदूक-गोली, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया: अमित शाह

    कहा- असम में 64-लाख घुसपैठिए, 7 जिलों में इनका बहुमत
    Amit Shah, (द भारत ख़बर), गुवाहाटी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम पहुंचे। यहां पर उन्होंने खानिकर परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने असम में बदलती डेमोग्राफी पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। गृह मंत्री ने कहा, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उनकी पार्टी ने असम को बंदूकें, गोलियों, संघर्ष और युवाओं की मौत के अलावा क्या दिया है।

    शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान असम में घुसपैठियों की आबादी शून्य से बढ़कर 64 लाख हो गई और सात जिलों में घुसपैठिए बहुमत में हो गए। मोदी सरकार राज्य में डेमोग्राफिक ट्रेंड को उलटने का काम कर रही है।

    राहुल ने किया नॉर्थईस्ट का अपमान

    शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नॉर्थईस्ट का अपमान करने का भी आरोप लगाया। असम के खानिकर परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर विदेशियों सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मान के प्रतीक के रूप में स्कार्फ पहना था, लेकिन राहुल ने इनकार कर दिया था। शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन जब तक बीजेपी सत्ता में है। हमारी पार्टी नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।

    घुसपैठ को रोकना मिसिंग समुदाय की जिम्मेदारी

    केंद्रीय गृह मंत्री ने असम में घुसपैठियों को बसने से रोकने में मिसिंग समुदाय की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, घुसपैठ को रोकना मिसिंग समुदाय की जिम्मेदारी है। आपको बंदूक उठाने की जरूरत नहीं है। डिब्रूगढ़ और धेमाजी को जोड़ने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर बोगीबील पुल के बारे में बात करते हुए, शाह ने कहा कि यह पूरी दुनिया के सामने भारत की प्रगति का प्रतीक है।

    उन्होंने कहा, हालांकि, भारत में बहुत कम लोग जानते हैं कि बोगीबील पुल मिसिंग समुदाय के मेरे भाइयों और बहनों की कड़ी मेहनत और पसीने से बनाया गया था। आज, यह पुल देश भर में और विश्व स्तर पर एक नए भारत की सोच का एक शक्तिशाली प्रतिनिधित्व बन गया है।

    पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी पूरा नहीं हुआ पुल का कार्य

    केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि असम से राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे, लेकिन यह पुल अधूरा ही रहा। असम के लोगों ने मोदी जी पर भरोसा किया और उनके नेतृत्व में यह पुल सिर्फ चार साल में पूरा हो गया।

    यूरोपीय देशों में बिना किसी टैरिफ के भेजी जाएगी असम की चाय

    शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने असम और उसके चाय उद्योग को बदनाम करने के लिए एक टूलकिट जारी किया था। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते से यह सुनिश्चित होगा कि असम की चाय यूरोपीय देशों में बिना किसी टैरिफ के भेजी जाएगी।

    असम को घुसपैठ और बाढ़ से मुक्त बनाने के लिए भाजपा का चुनें

    शाह ने कहा कि बीजेपी ने पिछले चुनावों में वादा किया था कि उसकी सरकार असम को बाढ़ मुक्त बनाएगी। इस दिशा में कदम 2026 के चुनावों से पहले ही उठाए जा चुके हैं। उन्होंने असम के मतदाताओं से अपील की कि विकास, शांति, सुरक्षा, औद्योगिक और कृषि प्रगति सुनिश्चित करने और असम को घुसपैठ और बाढ़ से मुक्त बनाने के लिए लगातार तीसरी बार बीजेपी को चुनें।

    ये भी पढ़ें: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को डिप्टी सीएम बनाने की मांग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिशन ‘रंगला पंजाब’ के तहत 2.7 लाख दलित छात्रों को…
    Next Article दीपक चाहर की बहन को देखा क्या? खूबसूरती और स्टाइल के दीवाने हैं लाखों लोग
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन ट्रेड

      March 20, 2026

      टीएमसी के घोषणा पत्र में बेरोजगारों को सालाना 18 हजार रुपए देने का वादा, एससी/एसटी महिलाओं को हर महीने 1700 रुपए देने की भी घोषणा की

      March 20, 2026

      पश्चिम विक्षोभ बेहद दुर्लभ, आमतौर पर मुड़ा होता है यह सिस्टम, इस बार यह सीधी लाइन में : विशेषज्ञ 

      March 20, 2026

      इजरायल ने आईआरजीसी के कमांडर अली मोहम्मद नैनी को मार गिराया

      March 20, 2026

      पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की, बातचीत से मसला सुलझाएं देश

      March 20, 2026

      हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला : नेतन्याहू

      March 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Prime Video का 2026 धमाका! ‘पंचायत 5’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक, 55 बड़े प्रोजेक्ट्स का मेगा ऐलान

      By श्वेता चौहानMarch 20, 2026

      Prime Video का 2026 धमाका! ‘पंचायत 5’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक, 55 बड़े प्रोजेक्ट्स…

      लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन ट्रेड

      March 20, 2026

      गैस सिलेंडर निगरानी के लिए उपायुक्त ने दिए निर्देश, संबंधित एसडीएम के साथ तैनात किए अन्य अधिकारी

      March 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.