Close Menu
    What's Hot

    हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

    February 6, 2026

    भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

    February 6, 2026

    मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»विकसित भारत के लिए अमेरिकी सहयोग जरूरी : गोयल
    दुनिया

    विकसित भारत के लिए अमेरिकी सहयोग जरूरी : गोयल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : विकसित भारत के लिए अमेरिकी सहयोग जरूरी : गोयल
    Business News : विकसित भारत के लिए अमेरिकी सहयोग जरूरी : गोयल

    कहा, अगले पांच वर्षों में भारत अमेरिका से लगभग 500 अरब डॉलर के सामान का आयात कर सकता है

    Business News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते बारे कहा है कि विकसित भारत के लक्ष्य को पाने और इस सपने को साकार करने के लिए भविष्य में हमारे लिए अमेरिका का सहयोग बहुत अहम होगा। हालांकि उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर भारत की ओर से अमेरिका में किसी निवेश की कोई प्रतिबद्धता नहीं की गई है।

    इन क्षेत्रों में करना होगा आयात

    उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ते भारत को आने वाले वर्षों में अमेरिका से बड़ी मात्रा में ऊर्जा, डेटा सेंटर उपकरण, आईसीटी उत्पाद और अन्य वस्तुओं की जरूरत होगी। गोयल ने कहा कि अमृतकाल के दौरान भारत की तेज आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ स्टील क्षमता मौजूदा 140 मिलियन टन से बढ़कर अगले कुछ वर्षों में करीब 300 मिलियन टन तक पहुंचने की योजना है। इसी तरह, ऊर्जा और डिजिटल अवसंरचना की मांग भी तेजी से बढ़ेगी। उनके अनुसार, अगले पांच वर्षों में भारत अमेरिका से लगभग 500 अरब डॉलर के सामान का आयात कर सकता है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह दावा किया था

    ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में एक व्यापार समझौते की घोषणा करते हुए दावा किया था कि भारत ने अमेरिका से 500 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है। इस पर सफाई देते हुए गोयल ने कहा कि यह निवेश प्रतिबद्धता नहीं, बल्कि संभावित सोर्सिंग और खरीद का आंकलन है। उन्होंने बताया कि भारत की अमेरिका से होने वाली विमान खरीद मौजूदा और प्रस्तावित आॅर्डर करीब 70 से 80 अरब डॉलर की है। इंजनों और स्पेयर पार्ट्स को जोड़ने पर यह खर्च 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, बजट में डेटा सेंटरों को दी गई टैक्स हॉलिडे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अगर डेटा सेंटरों में 100 से 150 अरब डॉलर का निवेश आता है, तो उनके लिए आवश्यक उपकरणों की मांग भी बड़े पैमाने पर होगी।

    ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

    Previous articleIndia-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यसभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सोच न इच्छाशक्ति, देश को भुगतना पड़ा परिणाम
    Next Article पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      तीन दिन तेजी के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के दाम

      February 6, 2026

      शेयर बाजार में जारी जबरदस्त तेजी थमी

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

      February 6, 2026

      भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार

      February 6, 2026

      आरबीआई ने स्थिर रखी रेपो रेट

      February 6, 2026

      जीसीसी से जल्द एफटीए करेगा भारत

      February 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा 

      By श्वेता चौहानFebruary 6, 2026

      हादसे से बचीं Yamini Malhotra, पैपराजी के सामने फूटा गुस्सा  Yamini Malhotra: रियलिटी शो बिग…

      भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

      February 6, 2026

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.