Close Menu
    What's Hot

    सहेली के एक्स से शादी पड़ी भारी? 4 साल बाद टूटा रिश्ता,एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    April 22, 2026

    सेंसेक्स में 753 व निफ्टी में 211 अंक से ज्यादा उछाल

    April 22, 2026

    मुख्यमंत्री मान ने प्रवासी पंजाबियों और प्रमुख कारोबारियों के साथ किया विचार-विमर्श

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सोच न इच्छाशक्ति, देश को भुगतना पड़ा परिणाम
    Breaking News

    राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सोच न इच्छाशक्ति, देश को भुगतना पड़ा परिणाम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 5, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सोच न इच्छाशक्ति, देश को भुगतना पड़ा परिणाम
    PM Modi: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सोच न इच्छाशक्ति, देश को भुगतना पड़ा परिणाम

    पीएम के भाषण के दौरान विपक्ष ने किया वॉकआउट
    PM Modi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस के पास न सोच थी, न विजन और न इच्छाशक्ति, इसका परिणाम देश को भुगतना पड़ा। हमारी ताकत इनकी गलतियों को सुधारने में भी जा रही है। दुनिया में जो इमेज भारत की बनी थी, उसे सुधारने में ताकत जा रही है। पीएम राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। स्पीच के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी।

    विपक्षी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए, तानाशाही नहीं चलेगी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि खड़गेजी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की इजाजत दी जाए। इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मोदी ने कहा कि इन लोगों को कभी न कभी जवाब देना होगा।

    आज विश्व हमें बराबरी से देखता है

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पिछले दिनों सभी दलों के डेलीगेशन दुनिया में गए तो उन्होंने भी अनुभव किया कि विश्व हमें बराबरी से देखता है। हमने एमएसएमई सेक्टर में बल दिया है दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है।

    बड़े बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए आतुर

    पीएम ने कहा, देश में हुए इन प्रयासों का नतीजा सबके सामने है बड़े बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बहुत आतुर हैं। कल सदन में पीयूष जी ने जिस ट्रेड डील के बारे में बताया उसको विश्व बारीकी से देख रहा है।

    वोट बैंक की राजनीति में चुने हुए लोगों ने देश को प्राथमिकता नहीं दी

    पीएम ने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम हो तब विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है। वोट बैंक की राजनीति में चुने हुए लोगों ने कभी भी देश को प्राथमिकता नहीं दी। उन्होंने कहा कि लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों का जो भाषण है, उसका एनालिसिस कर लो। उनके पास न कोई सोच थी, न विजन था, न इच्छाशक्ति थी। इस कारण देश को भुगतना पड़ा।

    हम रिफॉर्म परफॉर्म के सूत्र को लेकर आगे बढ़े

    पीएम मोदी ने कहा, इसके लिए हमने फ्यूचर रेडी पॉलिसी पर बल दिया। आज देश नीति के आधार पर चल रहा है। उसके कारण विश्व का विश्वास बनता है। हम रिफॉर्म परफॉर्म के सूत्र को लेकर आगे बढ़े। आज भारत दुनिया के साथ स्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार है

    कांग्रेस इकोनॉमी को छठे से 11वें नंबर पर ले गई

    पीएम मोदी ने कहा, मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है। हाई ग्रोथ और लो इन्फ्लेशन ये यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थलव्यवस्था की मजबूती है। जब देश आजाद हुआ तब हम दुनिया की 6 नंबर की इकोनॉमी थे, लेकिन इन लोगों ने (कांग्रेस ने) ऐसा इतिहास करके रखा कि 11 पर पहुंचा दिया। आज हम 3 पर जाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज कोई भी सेक्टर हो साइंस हो स्पेस हो स्पोर्ट्स हो हर क्षेत्र में भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

    कांग्रेस नेताओं के फोन पर बैंक अरबों रुपए लोन देते थे

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर एक प्रकार से अर्थव्यवस्था की धुरी होता है, 2014 से पहले फोन बैंकिंग होती थी, नेता के फोन जाते थे और फिर करोड़ों रुपए दिए जाते थे, गरीबों को बैंकों में धुत्कार मिलती थी। कांग्रेस के नेताओं के फोन पर अरबों रुपए दिए गए और जो ले जाते थे वो पर्सनल प्रॉपर्टी के मानकर हजम कर जाते थे। मैं जब नया नया पीएम बना तो एक देश के मुखिया से मिला तो उन्होंने बताया कि आप नए नए हो अपने बैंको की व्यवस्था का अध्ययन कर लीजिए।

    जिनकी सरकार शराब में डूबी, वो उपदेश दे रहे

    पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता पक्ष को कुछ करना नहीं है और यहां आकर उपदेश दे रहे हैं। एक सदस्य जिनकी सरकार शराब में डूब गई, जिनके शीशमहल घर-घर में नफरत का कारण बन गए। पता नहीं ब्लैक के साथ उनका क्या पुराना रिश्ता है ऐसे सभी साथियों से मैं कहूंगा, तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे। टीएमसी, कांग्रेस, लेफ्ट, डीएमके दशकों से केंद्र की सत्ता में रहे हैं, राज्यों में सत्ता में रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान क्या बनी। आज डील की चर्चा गौरव से होती है तब डील के नाम पर बोफोर्स याद आता है इन्होंने सिर्फ जेब भरने का काम किया।

    टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर डाल रही

    प्रधानमंत्री ने कहाख् टीएमसी के साथी अपने गिरेवां में झांककर देखें। पतन के जितने भी पैरमीटर हैं, उन सब में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं। क्या हाल बना रखा है। राज्य अंधकार के अंदर डूब रहा है और वे यहां उपदेश देते हैं। दुनिया का समृद्ध देश भी अपने यहां ये घुसपैठियों को बाहर निकालता है, लेकिन हमारे यहां घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर प्रेशर पैदा किया जा रहा है। घुसपैठिए देश के नौजवानों का हक छीन, जमीन छीन रहे हैं महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: भारत किसी भी देश से क्रूड आॅयल खरीदने के लिए आजाद: दिमित्री पेस्कोव

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ड्यूटी में लापरवाही पर ACP ट्रैफिक ईस्ट की सख्त कार्रवाई, दो जोनल अधिकारी सस्पेंड
    Next Article विकसित भारत के लिए अमेरिकी सहयोग जरूरी : गोयल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सहेली के एक्स से शादी पड़ी भारी? 4 साल बाद टूटा रिश्ता,एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

      By श्वेता चौहानApril 22, 2026

      Hansika Motwani: सहेली के एक्स से शादी पड़ी भारी? 4 साल बाद टूटा रिश्ता,एक्ट्रेस ने…

      सेंसेक्स में 753 व निफ्टी में 211 अंक से ज्यादा उछाल

      April 22, 2026

      मुख्यमंत्री मान ने प्रवासी पंजाबियों और प्रमुख कारोबारियों के साथ किया विचार-विमर्श

      April 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.