Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

    February 6, 2026

    मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

    February 6, 2026

    मनोज बाजपेयी की एंट्री, इस स्टार की हुई छुट्टी

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
    Breaking News

    विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament Updates
    Parliament Updates: विपक्ष के संसद में हंगामे व व्यवधान पर बिफरे बिरला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

    • अब तक लोकसभा के बर्बाद हो चुके हैं 19 घंटे 13 मिनट
    • नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं विपक्षी सांसद

    Om Birla Angered On Disruptions In Parliament, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का आज आठवां दिन था और इस दौरान दोनों सदनों में फिर विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी जारी रही। सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही गतिरोध में बदल गई, जिस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जताई। सदन के अंदर पोस्टर लेकर नारेबाजी व व्यवधान करने को लेकर वह खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा, मेरा प्रयास सदन सुचारू रूप से चलाने का होता है,  लेकिन विपक्ष सदन नहीं चलाना चाहता। उन्होंने कहा, अब तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है।

    शुक्रवार को पहली बार लोकसभा की कार्यवाही तीन मिनट और दूसरी बार सात मिनट ही चल सकी। इसके बाद ओम बिरला ने सदन को 9 फरवरी तक स्थगित कर दिया। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्ष के व्यवहार पर बिफरे लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा और संवाद हो, लेकिन आप (विपक्ष) सभागृह की मर्यादाओं को समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा, देश की जनता ने पोस्टर और नारेबाजी के लिए आपको संसद में नहीं भेजा है। आपको चर्चा के लिए भेजा गया है। आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैँ और मैं ऐसा सदन नहीं चला सकता।

    केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा, स्पीकर बार-बार बोल रहे हैं कि आपको (विपक्ष को) बोलने का मौका दिया जाएगा, लेकिन वो कुछ नहीं सुन रहे हैं। ये संसद को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सासंद पीपी चौधरी ने कहा, इस सत्र में कांग्रेस ने सदन को बाधित किया, उनके पास कोई तथ्य नहीं हैं, कोई विचारधारा नहीं है। देश के नागरिकों ने उनको चुनकर भेजा है और उन्हें यहां आकर उनकी समस्याओं की चर्चा करनी चाहिए और सरकार से सवाल करने चाहिए। कांग्रेस का रचनात्मक दृष्टिकोण होना चाहिए, लेकिन उनका इसके विपरीत विनाशकारी दृष्टिकोण है।

    गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास कर दिया गया। लोकसभा में 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद प्रस्ताव पास हुआ था।

    पीएम की पाठशाला में जाएं राहुल, कामयाब हो जाएंगे : बिट्टू

    केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, उन्हें गुरुवार को सबने बालक कहा और आज (शुक्रवार को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुबह से पाठशाला चल रही थी, जिसमें बच्चों को कामयाब होना बताया गया। पीएम ने बच्चों को टिप्स दिए। रवनीत बिट्टू ने कहा, अगर राहुल भी पीएम की पाठशाला में चले जाएं या उन्हें सुन लें तो वह भी जिंदगी में कामयाब हो जाएंगे। राहुल ने दो दिन पहले बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ कहा तो केंद्रीय राज्य मंत्री ने उनको ‘देश का दुश्मन’ कहकर पलटवार किया था। इसके बाद शुक्रवार को फिर बिट्टू ने गांधी परिवार पर निशाना साधने के साथ ही राहुल को प्रधानमंत्री की पाठशाला में जाने की नसीहत दी।

    ये भी पढ़ें : Parliament: नियम तार-तार कर रहे राहुल, खरगे जी उन्हें समझौते क्यों नहीं : रिजिजू

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के इस जिले में बनेगा पहला चिल्ड्रन पार्क, 8.68 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी, बच्चों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    Next Article तीन दिन तेजी के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के दाम
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      शहबाज शरीफ, भारत का जवाब- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

      February 6, 2026

      प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

      February 6, 2026

      Editorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार

      February 6, 2026

      छात्रों को तनाव से बाहर निकलने के गुर देंगे पीएम

      February 6, 2026

      राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के पास न सोच न इच्छाशक्ति, देश को भुगतना पड़ा परिणाम

      February 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार की तारीफ़, श्री गुरु रविदास महाराज जी…

      By श्वेता चौहानFebruary 6, 2026

      Punjab News: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को बड़े पैमाने पर…

      मणिपुर में नई सरकार गठन के बाद हिंसा भड़की

      February 6, 2026

      मनोज बाजपेयी की एंट्री, इस स्टार की हुई छुट्टी

      February 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.