Close Menu
    What's Hot

    सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज कितना महंगा है गोल्ड-सिल्वर

    September 8, 2026

    लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

    September 8, 2026

    दिल्ली PG हादसे के बाद भी नहीं जागा सिस्टम? 9 करोड़ की नई बिल्डिंग के बावजूद जर्जर छत के नीचे फरीदाबाद ITI के छात्र

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज उमस करेगी परेशान ! पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में हल्की बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 8, 2026

      Farmers Protest Ends: 7 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से वापसी शुरू | National

      September 7, 2026

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम ! हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का वेदर अपडेट | National

      September 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलेंगे क्रमवार समागम, CM मान ने की शुरुआत
    पंजाब

    गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलेंगे क्रमवार समागम, CM मान ने की शुरुआत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रगट करते हुए पंजाब सरकार ने गुरु साहिब के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर चलने वाले क्रमवार समागमों की रस्मी तौर पर शुरुआत की। इन क्रमवार समागमों के तहत 20 फरवरी, 2027 तक राज्य भर में धार्मिक, सांस्कृतिक और अकादमिक स्तर पर अलग-अलग प्रयास किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन यादगार समागमों की शुरुआत करते हुए कहा कि साल भर संत सम्मेलन, कॉन्फ्रेंसें, कथा-कीर्तन और यूनिवर्सिटीज़ में सेमिनार करवाए जाएंगे। इस के साथ ही खुरालगढ़ में गुरु रविदास यादगार के विस्तार का कार्य और फरीदपुर में श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना समेत बुनियादी ढांचे के बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान किया।

    सीएम ने कहा कि गुरु साहिब जी को समर्पित महान समागमों और प्रोजेक्टों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि संत समाज के सारे आदेश पूरी तरह लागू किए जाएंगे। साल भर चलने वाले प्रोग्राम ‘आप’ सरकार के शासन के अनुकूल होंगे जो शिक्षा सुधारों को प्राथमिकता देता है, 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज के साथ जनतक स्वास्थ्य संभाल का विस्तार करता है और लोक भलाई पर आधारित फैसले लेता है।

    गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए करवाए राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगत को वधाई दी और कहा, “गुरु जी के संदेश को दुनिया भर में फैलाना हमारा समूहिक फर्ज है। गुरु रविदास महाराज जी ने हर तरह के भेदभाव से मुक्त बराबरी वाले समाज की कल्पना की थी।”

    संगत में हाजरी लगवा कर स्वयं को किस्मत वाला बताते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिया कि “सूबा सरकार  गुरु रविदास महाराज जी के आने वाले 650वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार ने हाल ही में गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहाददी दिवस के पवित्र मौके को क्रमवार समागम करके श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को भी व्यापक ढंग से मनाने के लिए साल भर चलने वाले समागम करवाए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह खुरालगढ़ की पावन धरती से जुड़ कर सौभाग्य महसूस कर रहे है क्योंकि गुरु जी ने यहां चार साल से अधिक समय रह कर भगती की और बराबरी का संदेश दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत को कायम रखने के लिए सूबा सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में खोज के लिए चेयर स्थापित की हैं। उन्होंने आगे कहा कि संत समाज के नेतृत्व में राज्य सरकार गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए समागम करवाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली वाले है कि हमें गुरु जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए अपने जीवन में मौका मिला है।

    समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की समस्याएं दूर करने के लिए अथक मेहनत करने का प्रण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं के अनुसार वह यह भावना रखते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब से गरीब की भलाई को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है जिस के लिए लोक भलाई की कई बड़ी पहलकदमियां की जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी का महान जीवन और शिक्षाएं मानवता को बराबरी वाला समाज सृजित करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी समाज के गरीब और पछड़े वर्गों के महान आध्यात्मिक दूत और मसीहा थे, जिन्होंने हमें जीवन जीने का सही रास्ता दिखाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु रविदास जी का यह ‘प्रकाश पर्व’ एक ऐसे समाज की सृजना के लिए अपने आप को समर्पित करने का मौका है जहां प्रत्येक मनुष्य बिना किसी भेदभाव के साथ जीवन सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खुरालगढ़ में लगभग 148 करोड़ रुपये की लागत से एक विश्व स्तरीय यादगार बनाई है और यह राज्य सरकार द्वारा गुरु रविदास महाराज जी को विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह यादगार सैलानी सुविधाओं वाली इमारत, पार्किंग, मीनार-ए-बेगमपुरा, संगत हॉल, अति-आधुनिक ऑडिटोरियम और अन्य सुविधाओं से लैस है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने समूची मानवता की भलाई और समाज के सारे वर्गों की बराबरी का संदेश दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार ने गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से जालंधर के गांव फरीदपुर और नौगजा में 12 एकड़ जमीन खरीदी है। उन्होंने कल्पना की कि यह अति-आधुनिक केंद्र श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और दर्शन पर विशाल अध्ययन केंद्र के तौर पर उभरेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह केंद्र श्री गुरु रविदास महाराज जी की बाणी के प्रचार के साथ-साथ शिक्षा और श्रद्धा के प्रकाश स्तंभ के तौर पर काम करेगा।

    आपने संबोधन में सीनियर आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह खुरालगढ़ की इस पवित्र धरती पर आने का मौका मिलन पर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं, जहां  गुरु रविदास महाराज जी स्वंय आए थे। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने इस धरती से मानवता के लिए बराबरी का संदेश दिया और पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी भी समाज के सारे वर्गों को बराबर अधिकार प्रदान करके गुरु रविदास महाराज जी के मार्ग पर चल रही हैं।

    इस मौके कई कैबिनेट मंत्री, संसद सदस्य, विधायक, संत समाज की शख्सियतें और अन्य भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोविंदा की परफॉर्मेंस पर मैनेजर का बड़ा बयान, घर गिरवी रखने का खुलासा
    Next Article हरियाणा में ग्रुप-सी के 4,227 पदों पर भर्ती, 9 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मान सरकार के आश्वासन पर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर

      September 8, 2026

      मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूल के अध्यापकों से किया संवाद, पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ में उनके योगदान की सराहना की

      September 8, 2026

      ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन का आगाज,14 से 70 साल के 10

      September 7, 2026

      चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर पंजाब सरकार का विरोध, कहा- संवैधानिक प्रक्रिया की हुई अनदेखी

      September 7, 2026

      ज़ीरकपुर के PR-7 रोड पर चार ट्रकों की ज़बरदस्त टक्कर…

      September 7, 2026

      Punjab News: मंडी में 55 करोड़ रुपये के बकाया, आढ़ती एसोसिएशन का…

      September 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज कितना महंगा है गोल्ड-सिल्वर

      By परवेश चौहानSeptember 8, 2026

      Haryana Gold Silver Price Today 8 September 2026: हरियाणा में सोने और चांदी की कीमतों…

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026

      दिल्ली PG हादसे के बाद भी नहीं जागा सिस्टम? 9 करोड़ की नई बिल्डिंग के बावजूद जर्जर छत के नीचे फरीदाबाद ITI के छात्र

      September 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.