Close Menu
    What's Hot

    यूएई निवेशकों के लिए पंजाब ने खोले द्वार, मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया निवेश का न्योता

    September 8, 2026

    सत्य निकेतन में आज खतरनाक बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, PG हादसा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CM ने घायलों को दिए 5 लाख के चेक

    September 8, 2026

    सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज कितना महंगा है गोल्ड-सिल्वर

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज उमस करेगी परेशान ! पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में हल्की बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 8, 2026

      Farmers Protest Ends: 7 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से वापसी शुरू | National

      September 7, 2026

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम ! हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का वेदर अपडेट | National

      September 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»संत समाज ने गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शानदार प्रबंधों के लिए मान सरकार की सराहना की
    पंजाब

    संत समाज ने गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शानदार प्रबंधों के लिए मान सरकार की सराहना की

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    खुरालगढ़ : संत समाज ने गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों से प्रभावित होकर इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सराहना की।

    गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समागम के दौरान संगत को संबोधित करते हुए संत निरमल दास जी जोड़े वाले ने कहा कि गुरु रविदास जी साधू संप्रदा सोसाइटी, पंजाब सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री को व्यापक प्रबंध करने के लिए बधाई देती है। उन्होंने प्रकाश पर्व को समर्पित आयोजित कार्यक्रमों के लिए संपूर्ण संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने खुरालगढ़ में चार साल से अधिक समय भक्ति करके इस स्थान को पावन बनाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि पंजाब सरकार आज इस पवित्र भूमि पर 649वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है।

    डेरा बल्लां से संत प्रदीप दास जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है क्योंकि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट और सांसदों के साथ श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए खुरालगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए डेरा बल्लां के निकट 10 एकड़ जमीन प्रदान की है, जिसके लिए वे सरकार के आभारी हैं। उन्होंने इन प्रयासों के लिए पंजाब सरकार की सराहना की जो श्री गुरु रविदास जी की शानदार विरासत को बनाए रखने में बहुत सहायक सिद्ध होंगे।

    इस दौरान अपने संबोधन में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जो आज शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं को देश-दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा। हरपाल चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों के लिए कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है, जिसकी अगुवाई उन्हें सौंपी गई है और वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

    इससे पहले कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने भी संगत का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य की शानदार विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी ने खुरालगढ़ साहिब की पवित्र भूमि से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान उनके विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर में स्थित है।

    इससे पहले मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट ने संगत रूप में अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सरबत्त के भले के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री और कैबिनेट ने गुरु रविदास महाराज जी के तप-अस्थान पर भी माथा टेका।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीप बैक ब्लाउज और लाल बनारसी साड़ी में मोनालिसा, पति संग तस्वीरों ने उड़ाए होश
    Next Article हरियाणा में फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी के संकेत, 15 दिन पहले बढ़ा तापमान, किसानों की बढ़ी चिंता
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      यूएई निवेशकों के लिए पंजाब ने खोले द्वार, मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया निवेश का न्योता

      September 8, 2026

      मान सरकार के आश्वासन पर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर

      September 8, 2026

      मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूल के अध्यापकों से किया संवाद, पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ में उनके योगदान की सराहना की

      September 8, 2026

      ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन का आगाज,14 से 70 साल के 10

      September 7, 2026

      चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर पंजाब सरकार का विरोध, कहा- संवैधानिक प्रक्रिया की हुई अनदेखी

      September 7, 2026

      ज़ीरकपुर के PR-7 रोड पर चार ट्रकों की ज़बरदस्त टक्कर…

      September 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      यूएई निवेशकों के लिए पंजाब ने खोले द्वार, मंत्री अमन अरोड़ा ने दिया निवेश का न्योता

      By श्वेता चौहानSeptember 8, 2026

      पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रीअमन अरोड़ा ने दुबई में वार्षिक निवेश बैठक (ए.आई.एम.) के…

      सत्य निकेतन में आज खतरनाक बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, PG हादसा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CM ने घायलों को दिए 5 लाख के चेक

      September 8, 2026

      सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज कितना महंगा है गोल्ड-सिल्वर

      September 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.