पीएम मोदी ने टैरिफ कम करने के लिए ट्रंप का आभार जताया
PM Modi News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ कम करने और दोनों देशों के बीच बनी द्विपक्षीय व्यापार समझौता सहमति के लिए पीएम मोदी ने एक बार फिर से दोनों देशों को शुभकामनाएं देते हुए इसके लिए अमेरिकी राष्टÑपति का आभार जताया है। पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि अमेरिका का यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास, गहराई और मजबूत साझेदारी को दर्शाता है।
पीएम ने लिखा की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में व्यक्तिगत रुचि दिखाई है। पीएम मोदी ने कहा, यह ढांचा ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई मजबूती देगा और किसानों, उद्यमियों, टरटए सेक्टर, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों सहित कई वर्गों के लिए नए अवसर खोलेगा। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
निवेश और तकनीकी साझेदारी बढ़ेगी
पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा कि भारत और अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह समझौता निवेश और तकनीकी साझेदारी को और गहरा करेगा। साथ ही, इससे भरोसेमंद और मजबूत सप्लाई चेन विकसित होगी, जो वैश्विक विकास में योगदान देगी। उन्होंने आगे कहा कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए भारत भविष्य-उन्मुख वैश्विक साझेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है, जो जनता को सशक्त बनाएंगी और साझा समृद्धि को बढ़ावा देंगी।
बीटीए पर यह बोले उद्योग मंत्री
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर सहमति से भारतीय निर्यातकों, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई), किसानों और मछुआरों के लिए 30,000 अरब डॉलर का बाजार खुलेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ निर्यात में वृद्धि से महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
ये भी पढ़ें : Business News : भारत ने रूस से तेल खरीदा तो फिर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ : अमेरिका

