इस मामले में बने थे नंबर-1
Govinda Film, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड में हीरो नंबर-1 के नाम से मशहूर हुए गोविंदा ने लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है। साल 2019 के बाद से अभिनेता की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, हालांकि वो फिर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक तरफ वो लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ से चर्चा में हैं, तो वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ की भी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच हम आपको गोविंदा की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बॉक्स आॅफिस पर बहुत बड़ा धमाका किया था और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिक्चर बनी थी।
बतौर एक्टर 1986 में की थी करियर की शुरूआत
हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार गोविंदा एक खास और बड़ी पहचान रखते हैं। उनके पिता अरुण कुमार आहूजा अभिनेता थे और मां निर्मला देवी शास्त्रीय गायिका थीं। पिता की राह पर चलते हुए गोविंदा ने भी बॉलीवुड में करियर बनाया। उन्होनें बतौर एक्टर अपनी शुरूआत साल 1986 में की थी। 90 के दशक तक वो स्टार बन चुके थे। 90 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने फैंस का दिल अपनी कॉमेडी और डांस से भी जीता है।
1993 में आई थी फिल्म
यहां हम आपसे गोविंदा की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है आंखें। ये पिक्चर साल 1992 में रिलीज हुई थी। 33 साल पुरानी आंखें में गोविंदा के साथ चंकी पांडे, शक्ति कपूर, कादर खान, राग रागेश्वरी, रितु शिवपुरी, शिल्पा शिरोडकर, गुड्डी मारुती और बिंदू जैसे कलाकारों ने काम किया था।
बनी थी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
आंखें का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था। वहीं 5 अप्रैल 1993 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी अनीस बज्मी ने लिखी थी। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म पर मेकर्स ने 2 करोड़ रुपये खर्च किए थे और उन्हें बदले में बहुत तगड़ा मुनाफा हुआ था।
भारतीय बॉक्स आॅफिस पर फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 9 गुना ज्यादा 18.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म साल 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म साबित हुई थी। आज भी 33 साल पुरानी इस पिक्चर को दर्शक बड़े चाव के साथ देखना पसंद करते हैं।

