Close Menu
    What's Hot

    वायरल हुआ नताशा स्टेनकोविक का कॉलेज डांस, ट्रोल्स बनाम सपोर्टर्स आमने-सामने

    February 9, 2026

    अमेरिका 5 लाख टन डीडीजीएस भारत को निर्यात करेगा

    February 9, 2026

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

      February 9, 2026

      सनाए ताकाइची दोबारा जापान की प्रधानमंत्री बनी

      February 9, 2026

      सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों को नकारा

      February 8, 2026

      भारत और मलेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

      February 8, 2026

      Mohan Bhagwat: संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा: मोहन भागवत

      February 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करेगा भारत
    दुनिया

    रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करेगा भारत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Crude Oil Import From Russia : रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करेगा भारत
    Crude Oil Import From Russia : रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करेगा भारत

    हालांकि अभी पूरी तरह से बंद नहीं होगा आयात, भारत ने स्थिति की स्पष्ट

    Crude Oil Import From Russia (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत आने वाले कुछ समय में रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर सकता है। हालांकि फिलहाल इसमें बहुत ज्यादा कमी आ चुकी है। दरअसल पिछले स्पताह अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ समाप्त करने और व्यापार समझौता जल्द होने की घोषणा के बाद भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। ज्ञात रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस संबंध में एक्जीक्यूटिव आॅर्डर पर हस्ताक्षर किए और कहा कि भारत की रूसी तेल आयात रोकने की प्रतिबद्धता के बाद यह कदम उठाया गया है।

    पिछले ऑर्डर पूरे किए जाएंगे, नए नहीं देंगी रिफाइनरियां

    सूत्रों के अनुसार, भारतीय रिफाइनरियों को अभी तक रूस से तेल खरीद पूरी तरह रोकने का कोई औपचारिक आदेश नहीं मिला है, लेकिन अनौपचारिक तौर पर खरीद कम करने को कह दिया गया है। आमतौर पर तेल के ऑर्डर 6 से 8 हफ्ते पहले दिए जाते हैं, इसलिए पहले से तय सौदों को पूरा किया जाएगा, लेकिन नए ऑर्डर नहीं दिए जाएंगे। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, मंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स और मित्तल एनर्जी जैसी कंपनियों ने भारत अमेरिका डील के बाद से ही रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है।

    वहीं, इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन और भारत पेट्रोलियम अब धीरे-धीरे अपनी खरीद घटा रही है। देश की सबसे बड़ी खरीदार रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी पिछले साल रोसनेफ्ट और लुकोइल पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद खरीद रोक दी थी। हालांकि, 1.5 लाख बैरल का एक खेप दोबारा शुरू की गई थी, जिसकी डिलीवरी अगले कुछ हफ्तों में होनी है। इसके बाद रिलायंस के भी पूरी तरह खरीद बंद करने की संभावना है। खरीदने की नीति से छूट या विशेष व्यवस्था दी जा सकती है।

    रूस से आयात पहले ही घट रहा

    सूत्रों ने बताया कि अमेरिका द्वारा रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से भारत का रूस से तेल आयात पहले ही घट रहा है। दिसंबर 2025 में औसतन आयात 12 लाख बैरल प्रतिदिन रहा, जो मई 2023 में 21 लाख बैरल प्रतिदिन के शिखर स्तर से काफी कम है। जनवरी में यह घटकर 11 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया। अनुमान है कि फरवरी या मार्च में यह 10 लाख बैरल प्रतिदिन से भी नीचे जा सकता है। अमेरिका के साथ नए समझौते के बाद इसमें आधी तक गिरावट आ सकती है।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : अमेरिका 5 लाख टन डीडीजीएस भारत को निर्यात करेगा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleOTT पर छाई ये रोमांटिक कॉमेडी, Prime Video पर नंबर 1 और IMDb पर शानदार स्कोर
    Next Article दिल्ली में कोहरे, ठंड और प्रदूषण से राहत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका 5 लाख टन डीडीजीएस भारत को निर्यात करेगा

      February 9, 2026

      Business News : अंतरिम समझौता भारत के विकास इंजन को नई गति देगा : अमित शाह

      February 9, 2026

      भारत ने रूस से तेल खरीदा तो फिर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ : अमेरिका

      February 8, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देंगे

      February 7, 2026

      मुनाफावसूली के चलते लुढ़के सोना और चांदी

      February 7, 2026

      रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

      February 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वायरल हुआ नताशा स्टेनकोविक का कॉलेज डांस, ट्रोल्स बनाम सपोर्टर्स आमने-सामने

      By श्वेता चौहानFebruary 9, 2026

      Natasa Video: वायरल हुआ नताशा स्टेनकोविक का कॉलेज डांस, ट्रोल्स बनाम सपोर्टर्स आमने-सामने Natasa Video:…

      अमेरिका 5 लाख टन डीडीजीएस भारत को निर्यात करेगा

      February 9, 2026

      गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार की मौत

      February 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.