Close Menu
    What's Hot

    पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार

    February 10, 2026

    कपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

    February 10, 2026

    बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार

      February 10, 2026

      सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

      February 10, 2026

      बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू

      February 9, 2026

      राहुल गांधी के बोलते ही लोकसभा में हंगामा, सभा स्थगित

      February 9, 2026

      SIR List Controversy: एसआईआर में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सुप्रीम कोर्ट

      February 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े
    Breaking News

    सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Budget Session 2026 Live : सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े
    Budget Session 2026 Live : सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े

    संसद में गतिरोध बरकरार, आज बजट सत्र के पहले चरण का 10वां दिन

    Budget Session 2026 Live (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : संसद में बजट सत्र के पहले चरण का आज 10वां दिन है। इसके साथ ही आज के दिन को मिलाकर पहले चरण में कुल चार दिन बचे हैं। लेकिन अभी तक संसद विशेषकर लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई है। संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बरकार है। इसी के चलते हर रोज हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है।

    कल सोमवार को भी ऐसा ही हुआ था। अब लग रहा है कि लोकसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने का मामला शर्त बनाम शर्त में उलझ गया है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के सुचारु संचालन के लिए बजट पर चर्चा से पहले भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर संक्षिप्त चर्चा की शर्त रखी। इसके जवाब में सरकार ने उनसे सत्र के दौरान सदन में हुई घटनाओं पर खेद जताने की शर्त रखी है।

    विपक्षी नेताओं की अध्यक्ष के साथ बैठक का भी नहीं दिखा असर

    इससे पहले, राहुल गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ लोकसभा अध्यक्ष के साथ सोमवार को आधे घंटे बैठक की। इसके बाद गतिरोध दूर होने की उम्मीद जगी थी। नेता प्रतिपक्ष ने बजट पर चर्चा से पूर्व व्यापार समझौते पर संक्षिप्त चर्चा और इसकी शुरूआत उनकी ओर से शुरू करने की शर्त रखी। इसके जवाब में सरकार ने शर्त रखा कि सत्र के दौरान आसन, प्रधानमंत्री की अवमानना, सदन में विपक्षी सदस्यों के व्यवहार पर नेता प्रतिपक्ष खेद जताएं। सरकारी सूत्रों ने कहा, यह भी हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष भारत-अमेरिका समझौते पर बोलने के बाद फिर से सदन की कार्यवाही न चलने दें। ऐसे में सरकार किसी शर्त के बंधन में नहीं बंधना चाहती।

    पहले भी हंगामे में बीता सत्र

    बजट सत्र का पहला चरण पहले ही लगातार हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। इसकी शुरूआत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे से जुड़ी अप्रकाशित सामग्री पढ़े जाने के विवाद से हुई थी। इस मामले में जोरदार विरोध के बाद कांग्रेस के आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया। इसके बाद कई दिनों तक सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद संकेत मिले थे कि विपक्ष अप्रकाशित किताब विवाद को पीछे छोड़कर बजट पर चर्चा करेगा। कांग्रेस और अन्य दलों ने रणनीति बदली थी ताकि आर्थिक मुद्दों पर सरकार को घेरा जा सके।

    ये भी पढ़ें : Business News : भारत की विकास दर पर मूडीज की मुहर

    Previous articleBusiness News : भारत की विकास दर पर मूडीज की मुहर

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफरवरी के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर आएंगी ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज
    Next Article भारत की विकास दर पर मूडीज की मुहर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार

      February 10, 2026

      बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू

      February 9, 2026

      राहुल गांधी के बोलते ही लोकसभा में हंगामा, सभा स्थगित

      February 9, 2026

      SIR List Controversy: एसआईआर में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सुप्रीम कोर्ट

      February 9, 2026

      अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

      February 9, 2026

      शिक्षकों के साथ मिलकर सीखें छात्र : पीएम

      February 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार

      By अंकित कुमारFebruary 10, 2026

      Weather Update Today : पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार मैदानों में…

      कपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

      February 10, 2026

      बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित

      February 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.