Close Menu
    What's Hot

    पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

    April 10, 2026

    Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ OTT पर कब आएगी? फैंस के इंतजार का जवाब आया सामने

    April 10, 2026

    विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, राशिद अल्वी ने किया कांग्रेस की जीत का दावा

      April 10, 2026

      ईरान के ऐलान के बाद भी होर्मुज से गुजरने से कतरा रहे जहाज

      April 10, 2026

      खाड़ी देशों से 1800 से अधिक नाविक सुरक्षित निकाले : केंद्र

      April 10, 2026

      Nitin Nabin: समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे: नितिन नवीन

      April 9, 2026

      सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है, कोर्ट यह नहीं कह सकता वहां शराब मत दो

      April 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»कपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
    दुनिया

    कपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : कपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
    Business News : कपड़ा उद्योग के लिए वरदान साबित होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

    अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के बाद 118 अरब डॉलर का मिलेगा बाजार

    Business News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच होने जा रहा द्विपक्षीय व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए समृद्धि लेकर आ रहा है। एक तरफ जहां भारत पर लगाए गए टैरिफ को अमेरिका ने काफी हद तक कम कर दिया है। वहीं इन दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर अगले माह हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है।

    अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होने पर भारत के जिस उद्योग क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा वह है भारत का कपड़ा उद्योग। इस समझौते के बाद अमेरिका का 118 अरब डॉलर का आयात बाजार भारतीय कपड़ा और परिधान क्षेत्र के लिए ज्यादा सुलभ हो जाएगा। सरकार ने इसे निर्यात, निवेश और रोजगार बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है। अमेरिका पहले से ही भारत के वस्त्र निर्यात का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है।

    भारतीय निर्यातकों को मिलेगा सीधा लाभ

    वस्त्र मंत्रालय के मुताबिक इस समझौते से भारतीय वस्त्र और परिधान उत्पादों पर लगने वाला 18 प्रतिशत जवाबी शुल्क घटेगा। इससे भारतीय निर्यातकों को कीमत के मामले में सीधा फायदा मिलेगा। मंत्रालय का कहना है कि अब भारत की स्थिति बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान और वियतनाम जैसे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में मजबूत होगी। बड़े अंतरराष्ट्रीय खरीदार भी अब अपनी खरीद रणनीति में भारत को प्राथमिकता दे सकते हैं।

    वर्तमान में इतना है भारत का निर्यात

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका को भारत का मौजूदा वस्त्र निर्यात करीब 10.5 अरब डॉलर का है। इसमें लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा परिधान का और करीब 15 प्रतिशत मेड-अप्स का है। शुल्क घटने से भारतीय उत्पाद सस्ते और प्रतिस्पर्धी बनेंगे। इससे नए आॅर्डर मिलने और निर्यात बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। उद्योग को लागत के मोर्चे पर राहत मिलेगी। सरकार ने वर्ष 2030 तक 100 अरब डॉलर के वस्त्र निर्यात का लक्ष्य रखा है। मंत्रालय का कहना है कि नया व्यापार समझौता इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा। अनुमान है कि कुल वस्त्र निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी पांचवें हिस्से से ज्यादा रह सकती है। इससे बाजार जोखिम भी बंटेगा और निर्यात ढांचा मजबूत होगा।

    इन क्षेत्रों को भी मिलेगा समझौते का लाभ

    इस अंतरिम व्यापार समझौते का फायदा सिर्फ कपड़ा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। परिधान, फुटवियर, प्लास्टिक, रबर और रसायन जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को भी राहत मिलेगी। आयात शुल्क घटने से इन सेक्टरों के उत्पादों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। उद्योग संगठनों का कहना है कि ऊंचे शुल्क के कारण हाल के महीनों में निर्यात प्रभावित हुआ था, अब स्थिति सुधर सकती है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोने और चांदी के दाम में दोबारा आया उछाल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित
    Next Article पहाड़ों पर आज और कल बारिश, बर्फबारी के आसार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे

      April 10, 2026

      India-US Trade Talks : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी : विक्रम मिस्री

      April 10, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बावजूद वस्तु और सेवा निर्यात बढ़ने की उम्मीद

      April 10, 2026

      LPG Supply : हमने 100 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित की : सुजाता शर्मा

      April 10, 2026

      सोना 3200 रुपए महंगा, चांदी 11 हजार रुपए उछली

      April 9, 2026

      देश में कोयले के पर्याप्त भंडार : केंद्र

      April 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

      By श्वेता चौहानApril 10, 2026

      पंजाब की शिक्षा क्रांति को अगले चरण में ले जाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री…

      Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ OTT पर कब आएगी? फैंस के इंतजार का जवाब आया सामने

      April 10, 2026

      विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे

      April 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.