Close Menu
    What's Hot

    66 साल की उम्र में दूसरी शादी, 5 भारतीय क्रिकेटर जिनकी पहली शादी टूटी तो थामा दूसरे का हाथ | Sports

    July 22, 2026

    मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

    July 22, 2026

    सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार
    दुनिया

    चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार
    Share Market Update : चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

    सोमवार के बाद मंगलवार को भी हरे निशान पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार इन दिनों चौतरफा सकारात्मक संकेतों के चलते पूरी तरह से गुलजार है। एक तरफ कुछ दिन पहले भारत ने यूरोपीय संघ के साथ सबसे बड़ी डील की। उसके कुछ ही दिन बाद यानि पिछले सप्ताह अमेरिका ने न केवल टैरिफ दरें घटाई बल्कि भारत के साथ व्यापार समझौते का भी ऐलान कर दिया। इन सभी सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन यानि मंगलवार को भी तेजी का दौर जारी रहा।

    इस तरह रहा शेयर मार्केट का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 208.17 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान, बेंचमार्क 417.2 अंक या 0.49 प्रतिशत उछलकर 84,482.95 के अंतरदिवस उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 67.85 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 25,935.15 पर बंद हुआ। इंट्राडे सत्र में, सूचकांक 122.15 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 25,989.45 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल थे।

    सोने और चांदी की कीमत में गिरावट

    मंगलवार को दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे तक सोने की कीमतों में 1300 रुपये की गिरावट आई। वहीं चांदी की कीमतों में 5800 रुपये की गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर से उबरने के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना। निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अहम अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकें।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

    स्पॉट गोल्ड की कीमत 1% गिरकर 5,016.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इससे पहले, डॉलर में कमजोरी के चलते सोना पिछले सत्र में 2% चढ़ा था। 29 जनवरी को सोने ने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% गिरकर 5,041.60 डॉलर प्रति औंस पर रहे। चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 2.5% टूटकर 81.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में इसमें करीब 7% की तेजी आई थी। 29 जनवरी को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के आॅल-टाइम हाई पर पहुंची थी।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : दो दिन की तेजी के बाद गिरे सोने-चांदी के दाम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में कल होगा आम चुनाव के लिए मतदान
    Next Article वैलेंटाइन से पहले सिनेमाघर, अप्रैल में OTT! ‘तू या मैं’ की रिलीज डिटेल्स आई सामने
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

      July 22, 2026

      लड़ाई का असर, लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, नहीं थम रही HDFC में गिरावट

      July 22, 2026

      सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर उछले दाम, जानें नया रेट

      July 21, 2026

      मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बाजार, नहीं संभल रहा HDFC का शेयर

      July 21, 2026

      औसत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए SBI Fund के शेयर, खरीदार मायूस, जानें शेयर खरीदें या नहीं

      July 21, 2026

      बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      66 साल की उम्र में दूसरी शादी, 5 भारतीय क्रिकेटर जिनकी पहली शादी टूटी तो थामा दूसरे का हाथ | Sports

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      एक से ज्यादा बार शादी करने वाले भारतीय क्रिकेटर नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में…

      मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

      July 22, 2026

      सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, खरीदने से पहले जान लें आज का रेट

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.