Stock market closing 21 October 2026: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में गिरावट की वजह से बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 143.21 अंक फिसलकर 73,709.69 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 77.60 अंक लुढ़ककर 22,811.35 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,682.19 का उच्च स्तर और 73,229.45 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 24,098.55 का ऊपरी स्तर, जबकि 23,590.70 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, अल्ट्रासेमको, भारती एयरटेल, ITC, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड और सन फार्मा के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 3.40% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, सन फार्मा, NTPC, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, BEL, मारुति, इटरनल और कोटक बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 3.33% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.56%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.58%, निफ्टी स्मॉलकैप में 2.37% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड बुधवार को शाम 5.03 बजे 1.08% उछलकर प्रति बैरल 110 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
तेजी के साथ खुला था बाजार
बैंकिंग और IT कंपनियों के शेयरों में तेजी की वजह से कारोबारी सत्र के तीसरे दिन शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 485.03 अंक उछलकर 74,337.93 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 127.05 अंकों की तेजी के साथ 23,016.00 पर खुला।

