- 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने का ऐलान
- बेटियों की शादी पर परिवार को 1 लाख रुपए की मदद
Uttar Pradesh Budget 2026, (द भारत ख़बर), लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज 9.12 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट प्रस्तुत किया। योगी आदित्यनाथ सरकार का यह 10वां बजट है और पिछले वर्ष के मुकाबले । इस बार का बजट काफी बड़ा है। वित्त मंत्री (Finance Minister) सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने विधानसभा में कुल 9,12,696 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और आगे का प्लान पेश किया। सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में युवाओं को साधने के प्रयास राज्य में 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के अलावा बेटियों की शादी पर परिवार को एक लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।
बजट ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट को ऐतिहासिक बताया है। बजट में कल्याणकारी योजनाओं के अलावा रोजगार, निवेश और बुनियादी विकास पर फोकस किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य व शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सीएम योगी ने बजट को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का आधार बताया है। उन्होंने कहा है कि इस बजट में गरीब, किसान,महिला व युवा वर्ग सहित सभी का ख्याल रखा गया है।
प्रति व्यक्ति आमदनी 1,20,000 रुपए होने का अनुमान
बजट में प्रति व्यक्ति दोगुनी होने की घोषणा की गई है। साथ ही किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं। योगी सरकार के इस बार के बजट (वर्ष 2025-2026) प्रति व्यक्ति आमदनी 1,20,000 रुपए होने का अनुमान है। सरेश खन्ना ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा, हम प्रदेश में तकरीबन छह करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बेरोजगारी की दर 2.24 फीसदी रह गई है।
आपराधिक घटनाओं में आई कमी
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश में 2016 के तुलना में लूट, हत्या, डकैती व फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में काफी कमी आई है। बजट में परिवार कल्याण एवं चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए 37,956 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है। यह 2025-2026 की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा है।
योगी सरकार के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्तमान कार्यकाल व हमारी सरकार के पिछले कार्यकाल में हर क्षेत्र में राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ है। चाहे किसानों की खुशहाली का मामला हो या गरीब खत्म करने का य कानून-व्यवस्था, योगी सरकार के राज्य की सत्ता संभालने के बाद से हर क्षेत्र में लगातार विकास हुआ है और आगे भी यह जारी रहेगा। रोजगार सृजन व औद्योगिक निवेश में भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। लोगों को हर सुविधा प्रदान की जा रही है। कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।
ये भी पढ़ें: UP Govt News: योगी सरकार खेती के लिए देगी और अधिक बिजली, फीडरों की संख्या होगी दोगुनी

