Close Menu
    What's Hot

    पान की दुकान ने बदल दी थी एक्टर प्राण की किस्मत

    February 12, 2026

    विश्व को व्यापार की नई राह दिखाएगा भारत-ईयू एफटीए

    February 12, 2026

    लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नहीं लाएगी केंद्र सरकार, हटाया जा सकता है भाषण

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नहीं लाएगी केंद्र सरकार, हटाया जा सकता है भाषण

      February 12, 2026

      पश्चिम बंगाल में देशव्यापी बंद बेअसर, ट्रेड यूनियनों ने किया है बंद का ऐलान

      February 12, 2026

      जमात-ए-इस्लामी, एनसीपी, बीएनपी के दिग्गजों ने किया मतदान

      February 12, 2026

      उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट

      February 12, 2026

      जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम

      February 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, February 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोने और चांदी की कीमतों में दोबारा तेजी
    दुनिया

    सोने और चांदी की कीमतों में दोबारा तेजी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोने और चांदी की कीमतों में दोबारा तेजी
    Gold Price Update : सोने और चांदी की कीमतों में दोबारा तेजी

    बुधवार को सोना 1600 रुपए जबकि चांदी में 10 हजार रुपए प्रति किलो तेजी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों बहुमुल्य धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। मंगलवार को जहां दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी तो वहीं बुधवार को इन दोनों की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी दिखाई दी। सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि इन दोनों की कीमत में सुधार के पीछे अंतरराष्टÑीय बाजार में तेजी मुख्य कारण है।

    बुधवार को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 5,065 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट सिल्वर में तेज उछाल आया और यह 1.16% की तेजी के साथ 81.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, सोने की कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं। सोना 29 जनवरी को बने 5,608.35 डॉलर प्रति औंस के आॅल-टाइम हाई से करीब 11% नीचे है। वहीं, चांदी अभी भी अपने 121.67 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से लगभग 50% दूर है। बुलियन की दरों के अनुसार चांदी की कीमतों में 10000 रुपये की तेजी देखने को मिली। वहीं सोना भी 1600 रुपये तक महंगा हो गया।

    दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार स्पॉट

    बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और आॅटो शेयरों में हुई बढ़त को आईटी शेयरों में हुई गिरावट ने बेअसर कर दिया। सीमित दायरे में कारोबार करते हुए, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 84,233.64 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसने 84,487.34 का उच्च स्तर और 84,081.25 का निम्न स्तर छुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,953.85 पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। दूसरी ओर, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडिगो, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मास्यूटिकल्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड लाभ कमाने वालों में शामिल थे।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : विश्व को व्यापार की नई राह दिखाएगा भारत-ईयू एफटीए

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM मान बोले- व्यापक निवेश होने से युवाओं
    Next Article टीवी की क्वीन से बिग बॉस सेंसेशन तक, भोजपुरी-बॉलीवुड में भी दिखा इस हसीना का जलवा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      विश्व को व्यापार की नई राह दिखाएगा भारत-ईयू एफटीए

      February 12, 2026

      भारतीय शेयर बाजार के लिए दो दिन अहम

      February 12, 2026

      अमेरिका ने स्विट्जरलैंड पर टैरिफ दर बढ़ाई

      February 12, 2026

      India-EU Trade Deal : भारत-ईयू एफटीए से विश्व को नया व्यापार मॉडल मिलेगा : वाणिज्य सचिव

      February 12, 2026

      अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत ने अपने हितों की रक्षा की

      February 12, 2026

      आज ही निपटा लें अपने बैंक से जुड़े कामकाज

      February 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पान की दुकान ने बदल दी थी एक्टर प्राण की किस्मत

      By श्वेता चौहानFebruary 12, 2026

      Pran Birth Anniversary: पान की दुकान ने बदल दी थी एक्टर प्राण की किस्मत फिल्मी…

      विश्व को व्यापार की नई राह दिखाएगा भारत-ईयू एफटीए

      February 12, 2026

      लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नहीं लाएगी केंद्र सरकार, हटाया जा सकता है भाषण

      February 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.