PM Modi On Maharishi Dayanand Saraswati Birth Anniversary, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: महर्षि दयानंद सरस्वती (Maharishi Dayanand Saraswati) जी की आज 200वीं जयंती (birth anniversary) है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और व अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज आर्य समाज की समाज सेवा की 150वीं सालगिरह भी है और इस मौके पर पीएम ने यादगार सिक्के जारी किए।
संस्कृति व परंपरा को समृद्ध बनाने में अहम योगदान
प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, महर्षि दयानंद सरस्वती ने न केवल शिक्षा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि इसके अलावा भारतीय संस्कृति व परंपरा को समृद्ध बनाने में भी उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा, सामाजिक सुधार के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती के प्रयास हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
मां भारती की सेवा में पूरा जीवन समर्पित रहे
पीएम मोदी ने यह भी लिखा, महर्षि दयानंद सरस्वती मां भारती की सेवा में पूरा जीवन समर्पित रहे और उनकी जयंती पर उन्हें आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा, महर्षि दयानंद सरस्वती ने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति तथा परंपरा की समृद्धि के लिए अतुलनीय योगदान दिया। इसके अलावा समाज सुधार के लिए उनके प्रयास देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
अमित शाह एक्स पोस्ट
अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, स्वराज, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के प्रणेता महर्षि दयानंद जी ने आर्य समाज की स्थापना की और लोगों को सामाजिक बुराइयों को छोड़ने और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जगाया। ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के ज़रिए उन्होंने वैदिक मूल्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया।
1824 को हुआ था जन्म
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, 12 फरवरी, 1824 को जन्मे महर्षि दयानंद सरस्वती एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने 1875 में समाज में फैली असमानताओं का मुकाबला करने के लिए आर्य समाज की स्थापना की थी। स्वामी दयानंद सरस्वती वैदिक विद्या और संस्कृत भाषा के जाने-माने विद्वान थे। उन्होंने 1876 में ‘इंडियन फॉर इंडिया’ के तौर पर स्वराज का नारा सबसे पहले दिया था, जिसे बाद में लोकमान्य तिलक ने भी अपनाया। आर्य समाज ने सामाजिक सुधारों और शिक्षा पर ज़ोर देकर देश के सांस्कृतिक और सामाजिक जागरण में अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें: PM Modi व अन्य नेताओं ने पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

