Close Menu
    What's Hot

    इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आई प्रियंका चोपड़ा

    February 13, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया

    February 13, 2026

    संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

      February 13, 2026

      राष्ट्रीय स्तर पर कृषि जिनसों के उत्पादन-खपत का सर्वे कराए केंद्र सरकार: हरचंद सिंह बरसट

      February 13, 2026

      CM Yogi Adityanath: जो वंदे मातरम नहीं गाए, उसे कान पकड़कर बाहर करो: सीएम योगी

      February 13, 2026

      भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग आसान नहीं

      February 13, 2026

       प्रधानमंत्री ने किया नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन

      February 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»6 महीने तक मुंबई में भटके शरद कपूर, सुष्मिता संग हुआ डेब्यू
    मनोरंजन

    6 महीने तक मुंबई में भटके शरद कपूर, सुष्मिता संग हुआ डेब्यू

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sharad Kapoor Birthday: 6 महीने तक मुंबई में भटके शरद कपूर, सुष्मिता संग हुआ डेब्यू
    Sharad Kapoor Birthday: 6 महीने तक मुंबई में भटके शरद कपूर, सुष्मिता संग हुआ डेब्यू

    सीएम की पोती से की थी शादी
    Sharad Kapoor Birthday, (द भारत ख़बर), मुंबई: हिंदी सिनेमा में 90 के दशक में कई एक्टर्स ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था. इस लिस्ट में शरद कपूर भी शामिल रहे हैं। शरद कपूर ने कभी बॉलीवुड में बड़े-बड़े एक्टर्स को अपने शानदार अभिनय से टक्कर दी थी। हालांकि वक्त के साथ वो बॉलीवुड से दूर होते चले गए। उन्होंने जानी-मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। आज अभिनेता 50 साल के हो गए हैं।

    कोलकाता में हुआ जन्म

    शरद कपूर का जन्म 13 फरवरी 1976 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। उन्होंने बड़े पर्दे पर खलनायक के किरदार निभाए हैं। हालांकि फिल्मी दुनिया में नाम कमाने से पहले वो मुंबई की गलियों में काम की तलाश में दर-दर भटकते थे। ज्यादातर ग्रे शेड रोल में नजर आए शरद की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। बता दें कि अभिनेता ने एक एक्स सीएम की पोती से शादी रचाई थी।

    6 महीने तक काम की तलाश में भटके

    कम उम्र में ही शरद ने अभिनेता बनने का सपना देख लिया था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई आ गए थे। हालांकि काम की तलाश में उन्हें करीब 6 महीने तक रोज इधर-उधर जाना पड़ता था। वो माया नगरी में फिल्ममेकर्स के दफ्तर के चक्कर काटते रहते थे और उनकी ये मेहनत रंग भी लाई।

    सुष्मिता की फिल्म से किया था डेब्यू

    बड़े पर्दे से पहले वो साल 1995 में दूरदर्शन के सीरियल स्वाभिमान में नजर आए थे। इसके बाद आंखें और चाहत और नफरत जैसे शोज का भी हिस्सा रहे। फिर उन्हें दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म दस्तक का आॅफर मिला था। 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी डेब्यू किया था। इसमें शरद ने एक साइको लवर का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं रही।

    एक्स सीएम की पोती से की थी शादी

    शरद ने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की साल 2000 में आई फिल्म जोश में विलेन का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट विलेन के अवॉर्ड से नवाजा गया था। दस्तक और जोश के अलावा वो विश्वविधाता, आंखों में तुम हो, तमन्ना, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, जानी दुश्मन और हथियार सहित कई फिल्मों में नजर आए। अभिनेता ने साल 2008 में पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ज्योति बसु की पोती कोयल बसु से शादी की थी।

    ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो रियल लाइफ जोड़ी, जिसने साथ में नहीं की फिल्म

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePresident Droupadi Murmu ने ब्रह्म कुमारी के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सशक्त भारत के लिए कर्मयोग’ की शुरूआत की
    Next Article संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आई प्रियंका चोपड़ा

      February 13, 2026

      एक्टर विजय की रैली में समर्थक की मौत

      February 13, 2026

      शहनाज गिल की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया, इस दिन होगी रिलीज

      February 13, 2026

      क्या कमल हासन के साथ काम करने के लिए रजनीकांत ने लिए 225 करोड़ रुपये?

      February 13, 2026

      ओ’ रोमियो’ का पहला रिव्यू आया सामने, शाहिद-तृप्ति का कमाल

      February 13, 2026

      जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, जमानत पर लगा ब्रेक, सोमवार तक टली सुनवाई

      February 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आई प्रियंका चोपड़ा

      By श्वेता चौहानFebruary 13, 2026

      Priyanka Chopra: इस शर्त पर 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापस आई प्रियंका चोपड़ा…

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया

      February 13, 2026

      संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

      February 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.