साल 2025 में आई थी एक्शन फैंटेसी फिल्म लोका चैप्टर 1
Lokah Chapter 2, (द भारत ख़बर), मुंबई: साल 2025 में डायरेक्टर डोमिनिक अरुण लोका चैप्टर 1 के नाम से एक एक्शन फैंटेसी फिल्म लेकर आए थे, जो बॉक्स आॅफिस पर काफी सफल हुई थी। पॉपुलर एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन इसमें लीड रोल में दिखी थीं और दुलकर सलमान ने कैमियो किया था। फिल्म की सफलता के बाद से ही फैंस को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है।
मेकर्स भी दूसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं और अब कल्याणी प्रिदयदर्शन ने फिल्म को लेकर शूटिंग अपडेट शेयर किया है। पहले पार्ट की रिलीज के बाद से ये सवाल भी उठ रहे थे कि कल्याणी चैप्टर 2 में होंगी या नहीं? कल्याणी ने इस सवाल का जवाब भी दे दिया है।
सितंबर में शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग
हाल ही में एक इवेंट के दौरान कल्याणी ने लोका चैप्टर 2 पर बात करते हुए बताया कि वो इस फिल्म का हिस्सा होंगी। ये खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि लोगों ने उन्हें पहले पार्ट में काफी पसंद किया था। साथ ही दूसरे पार्ट में फैंस उन्हें देखना भी चाहते हैं। अब उन्होंने खुद ही कंफर्म कर दिया है कि वो एक बार फिर से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। उन्होंने ये भी बताया कि सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
कल्याणी प्रियदर्शन ने क्या कहा?
कल्याणी प्रियदर्शन ने कहा, फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि इसी साल सितंबर महीने से शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, ये फिल्म रिलीज कब तक होगी, इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं है। डोमिनिक अरुण ने पहले पार्ट को डायरेक्ट करने के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी लिखी थी। वहीं दुलकर ने फिल्म में कैमियो तो किया था, साथ ही वो इसके प्रोड्यूसर भी थे।
बजट से 10 गुना ज्यादा पैसे कमाए थे?
लोका चैप्टर 1 एक छोटे बजट की फिल्म थी, लेकिन कमाई के मामले में इसने धमाका करके रख दिया था और बजट से 10 गुना ज्यादा पैसे छाप लिए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म को बनाने में 30 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 303 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी है। अक्टूबर 2025 में मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज किया था।
ये भी पढ़ें: वेकेशन मूड में हैं रवीना टंडन और राशा थडानी

