Close Menu
    What's Hot

    CM मान का एलान- किला रायपुर में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और गांव में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी

    February 20, 2026

    ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट ने मारी बाज़ी, ट्रॉफी जीतते ही इंटरनेट पर बवाल

    February 20, 2026

    AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम : एंटोनियो गुटेरेस

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम : एंटोनियो गुटेरेस

      February 20, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

      February 20, 2026

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ
    दुनिया

    वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    AI Impact Summit 2026 : वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ
    AI Impact Summit 2026 : वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

    कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वैश्विक आर्थिक संतुलन को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा

    AI Impact Summit 2026 (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का शानदार आयोजन इन दिनों दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट में न केवल भारत बल्कि दुनिया के दिग्गज नेता और उद्योगपति भाग ले रहे हैं। इस समिट से भारत के एआई विजन को न केवल विश्व में अलग पहचान मिली है बल्कि दुनिया भर के दिग्गजों ने भारत का लोहा भी माना है।

    इन्हीं दिग्गजों में माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैन और वाइस प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ और ओपनएआई के सीईओ सैम आॅल्टमैन भी शामिल रहे। इस समिट के दौरान इन दोनों दिग्गजों ने अपने विचार साझा किए। समिट को संबोधित करते हुए माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयर और प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वैश्विक आर्थिक संतुलन को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा, खासकर ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के बीच।

    आज दुनिया अस्थिरता से गुजर रही

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में बोलते हुए स्मिथ ने कहा कि आज की दुनिया विभाजित और अस्थिर है, लेकिन सबसे गहरी खाई आर्थिक असमानता की है, जो मुख्य रूप से तकनीकी अंतर के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी असमानता का एक बड़ा कारण बिजली और डिजिटल संसाधनों तक असमान पहुंच भी है, जो कई देशों के विकास को प्रभावित करती है। उन्होंने जोर दिया कि एआई के व्यापक उपयोग से इस तकनीकी और आर्थिक अंतर को कम किया जा सकता है, बशर्ते तकनीक तक समान पहुंच सुनिश्चित की जाए और विकासशील देशों को भी डिजिटल बुनियादी ढांचे में मजबूत बनाया जाए।

    एआई अपनाने में दुनिया का नेतृत्व कर रहा भारत

    ओपनएआई के सीईओ सैम आॅल्टमैन ने कहा कि भारत वैश्विक तकनीकी परिदृश्य में अहम भूमिका निभा रहा है और फिलहाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ एआई क्रांति में भाग नहीं ले रहा, बल्कि इसे आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान एएनआई से बातचीत में आॅल्टमैन ने भारत के डिजिटल विकास को लेकर आशावाद जताया और कहा कि देश के टेक इकोसिस्टम में हो रहा काम अद्भुत है और वैश्विक गति तय कर रहा है।

    एआई के वैश्विक विकास पर भारत का खास प्रभाव

    आॅल्टमैन ने कहा कि भारत को भविष्य के नवाचार का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि एआई के वैश्विक विकास पर भारत का बड़ा प्रभाव पड़ेगा। रोजगार पर एआई के प्रभाव को लेकर उठ रही चिंताओं पर उन्होंने कहा कि तकनीकी बदलाव नौकरी बाजार को जरूर प्रभावित करेंगे, लेकिन इतिहास बताता है कि नई तकनीकें नए और अधिक सार्थक रोजगार के अवसर भी पैदा करती हैं। उन्होंने मानव क्षमता और अनुकूलन की शक्ति पर भरोसा जताया।

    ये भी पढ़ें : Mukesh Ambani : एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा
    Next Article 21 साल की अशनूर कौर ने ढाया कहर, साड़ी में धुनुची-गजरा संग दिए शानदार पोज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना दोबारा 1.60 लाख, चांदी ढाई लाख के करीब पहुंची

      February 20, 2026

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

      February 20, 2026

      एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

      February 20, 2026

      Business News Update : भारत का एआई विजन सुरक्षित और समावेशी : गाई पार्मेलिन

      February 19, 2026

      भारत मंडपम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

      February 19, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूक्लियर पावर की खोज से की एआई के आने की तुलना

      February 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM मान का एलान- किला रायपुर में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और गांव में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी

      By श्वेता चौहानFebruary 20, 2026

      लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐतिहासिक किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक्स में…

      ‘बिग बॉस’ के पूर्व कंटेस्टेंट ने मारी बाज़ी, ट्रॉफी जीतते ही इंटरनेट पर बवाल

      February 20, 2026

      AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम : एंटोनियो गुटेरेस

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.