Close Menu
    What's Hot

    Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

    February 20, 2026

    विजय सेतुपति-धनुष संग रोमांस करने वाली एक्ट्रेस का बड़ा फैसला, अब करियर में की ये नई शुरूआत

    February 20, 2026

    बड़ा हादसा टला! हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में आग, बाल-बाल बचे 80 से ज्यादा छात्र

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

      February 20, 2026

      बड़ा हादसा टला! हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में आग, बाल-बाल बचे 80 से ज्यादा छात्र

      February 20, 2026

      AI Summit में कांग्रेस का बवाल, टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी, BJP ने बताया देश के लिए शर्मनाक

      February 20, 2026

      AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम : एंटोनियो गुटेरेस

      February 20, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, गिरेगा न्यूनतम पारा

      February 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार ने खाया गोता
    दुनिया

    तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार ने खाया गोता

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार ने खाया गोता
    Share Market Update : तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार ने खाया गोता

    सेंसेक्स 1236 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 365 अंक लुढ़ककर 25500 से नीचे बंद हुआ

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क: तीन दिन की अच्छी बढ़त के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिन की शुरुआत से ही शेयर बाजार लाल निशान पर काम करने लगा। जैसे-जैसे दिन बीता यह गिरावट लगातार बढ़ती चली गई और दिन के अंत में इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार में यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते आई है। जिससे व्यापक स्तर पर बिकवाली हुई और भारतीय बाजार में मंदी का माहौल छा गया। वहीं कुछ का कहना है कि अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की दिशा को लेकर अनिश्चितता और रुपये की निरंतर कमजोरी ने घरेलू बाजार को प्रभावित किया।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1236.11 अंक या 1.48 प्रतिशत गिरकर 82,498.14 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 365.00 अंक या 1.41 प्रतिशत गिरकर 25,454.35 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, अदानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी, इटरनल और पावरग्रिड प्रमुख रूप से पिछड़ने वाली कंपनियां रहीं।

    सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

    सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बाद तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 5300 रुपये की तेजी के साथ 2.48 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव बढ़कर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध 365 रुपये या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 1,56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जिसमें 1,071 लॉट का कारोबार हुआ।

    सोने की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि चांदी ने दो दिन की गिरावट के बाद फिर से तेजी दिखाई। लूनर न्यू ईयर के चलते एशिया के कई बाजार बंद रहे, जिससे ट्रेडिंग सीमित रही और निवेशकों का फोकस अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर फैसले पर टिका हुआ है।

    ये भी पढ़ें : Mukesh Ambani : एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAI Summit में कांग्रेस का बवाल, टी-शर्ट उतारकर की नारेबाजी, BJP ने बताया देश के लिए शर्मनाक
    Next Article तापसी पन्नू की साड़ी लुक्स ने जीता दिल, स्टाइल और एलिगेंस का दिखा शानदार कॉम्बिनेशन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अदाणी ग्रुप एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

      February 20, 2026

      सोना दोबारा 1.60 लाख, चांदी ढाई लाख के करीब पहुंची

      February 20, 2026

      वैश्विक आर्थिक संतुलन तय करेगा एआई : स्मिथ

      February 20, 2026

      AI Impact Summit 2026 : एआई एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा : एन. चंद्रशेखरन

      February 20, 2026

      एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

      February 20, 2026

      Business News Update : भारत का एआई विजन सुरक्षित और समावेशी : गाई पार्मेलिन

      February 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

      By परवेश चौहानFebruary 20, 2026

      दिल्ली: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को बड़ी चेतावनी जारी…

      विजय सेतुपति-धनुष संग रोमांस करने वाली एक्ट्रेस का बड़ा फैसला, अब करियर में की ये नई शुरूआत

      February 20, 2026

      बड़ा हादसा टला! हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में आग, बाल-बाल बचे 80 से ज्यादा छात्र

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.