Close Menu
    What's Hot

    शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने पंजाब के स्कूलों

    February 21, 2026

    व्हाट्सएप पर धुरंधर फेम एक्ट्रेस के नाम धोखाधड़ी, अभिनेत्री को देना पड़ा स्पष्टीकरण

    February 21, 2026

    चांदनी चौक और लाल किले के पास आतंकी हमले की चेतावनी

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      चांदनी चौक और लाल किले के पास आतंकी हमले की चेतावनी

      February 21, 2026

      हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर

      February 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी

      February 21, 2026

      पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें कलकत्ता हाईकोर्ट: एससी

      February 20, 2026

      Amit Shah: कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी: अमित शाह

      February 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आईएमएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा
    दुनिया

    आईएमएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Pakistan Economy : आईएमएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा
    Pakistan Economy : आईएमएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा

    आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे पड़ौसी देश को अंतरराष्टÑीय मुद्रा कोष से बड़ी रहात की उम्मीद

    Pakistan Economy (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले लंबे समय से आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे पड़ौसी देश पाकिस्तान को एक बार फिर से बाहरी मदद की आवश्यकता है। इसके लिए जहां पाकिस्तानी सरकार ने अंतरराष्टÑीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) पाकिस्तान को पहले से जारी किए जा चुके फंड के सही वितरण की जांच करेगी। इस जांच के बाद ही यह तय होगा की पाकिस्तान को अगली किस्त कब मिलेगी और कितनी मिलेगी। इसके लिए आईएमएफ की टीम 25 फरवरी को पाकिस्तान पहुंच रही है।

    आईएमएफ की यह तीसरी समीक्षा

    आईएमएफ की टीम पाकिस्तान जाएगी जहां वह विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) के तहत चल रहे आर्थिक सुधार कार्यक्रम की तीसरी समीक्षा करेगी। इसके साथ ही रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (आरएसएफ) के तहत दूसरी समीक्षा पर भी चर्चा की जाएगी। आईएमएफ की संचार निदेशक जूली कोजैक ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि यह दौरा नीति मानकों और सुधार प्रतिबद्धताओं के आकलन के लिहाज से अहम होगा। उन्होंने बताया कि टीम पाकिस्तान के साथ आर्थिक स्थिरता से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करेगी।

    पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने का प्रयास : कोजैक

    जूली कोजैक के अनुसार, ईएफएफ कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान द्वारा किए गए नीतिगत प्रयासों से अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और निवेशकों का भरोसा बहाल करने में मदद मिली है। वित्त वर्ष 2025 में देश का प्राथमिक राजकोषीय अधिशेष जीडीपी का 1.3 प्रतिशत रहा, जो कार्यक्रम के तय लक्ष्यों के अनुरूप है और इसे मजबूत राजकोषीय प्रदर्शन का संकेत माना जा रहा है। मुख्य महंगाई दर अपेक्षाकृत नियंत्रित रही है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में पाकिस्तान ने 14 वर्षों में पहली बार चालू खाते में अधिशेष दर्ज किया है, जो बाहरी संतुलन में सुधार की दिशा में सकारात्मक संकेत है।

    आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहा पाकिस्तान

    गौरतलब है कि पाकिस्तान पिछले कुछ वर्षों से भुगतान संतुलन के दबाव, ऊंची महंगाई और आर्थिक अस्थिरता से जूझता रहा है। ऐसे में व्यापक आर्थिक स्थिरता बहाल करने के लिए वह लगातार आईएमएफ समर्थित कार्यक्रमों पर निर्भर रहा है। ज्ञात रहे कि पाकिस्तान की सरकारें अपने आर्थिक ढांचे को मजबूत करने और विकास को बढ़ाने की बजाए भारत के खिलाफ अपने प्रापोगंडे को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास करता रहा है। यही कारण है कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और अपने जरूरी कार्य चलाने के लिए पाकिस्तान की सरकार को विदेशी सहायता पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

    ये भी पढ़ें : US Tariff Illegal : सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व कप में कल से शुरू होगी सूर्यकुमार की नई चुनौती
    Next Article भारत को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी ईशान किशन के कंधों पर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ट्रंप ने सभी देशों पर लगाया 10 % वैश्विक टैरिफ

      February 21, 2026

      India-US Trade Deal : इंडिया डील इज ऑन : डोनाल्ड ट्रंप

      February 21, 2026

      सकारात्मक रुख के साथ हुई शेयर बाजार की साप्ताहिक क्लोजिंग

      February 21, 2026

      तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार ने खाया गोता

      February 20, 2026

      अदाणी ग्रुप एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

      February 20, 2026

      सोना दोबारा 1.60 लाख, चांदी ढाई लाख के करीब पहुंची

      February 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने पंजाब के स्कूलों

      By श्वेता चौहानFebruary 21, 2026

      पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग का उच्च-स्तरीय…

      व्हाट्सएप पर धुरंधर फेम एक्ट्रेस के नाम धोखाधड़ी, अभिनेत्री को देना पड़ा स्पष्टीकरण

      February 21, 2026

      चांदनी चौक और लाल किले के पास आतंकी हमले की चेतावनी

      February 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.