Close Menu
    What's Hot

    राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

    February 21, 2026

    सिरसा की बेटी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, HPSC में हासिल किया 18वां रैंक, रानिया क्षेत्र में खुशी की लहर

    February 21, 2026

    राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

      February 21, 2026

      चांदनी चौक और लाल किले के पास आतंकी हमले की चेतावनी

      February 21, 2026

      हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर

      February 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी

      February 21, 2026

      पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें कलकत्ता हाईकोर्ट: एससी

      February 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»ट्रंप ने सभी देशों पर लगाया 10 % वैश्विक टैरिफ
    दुनिया

    ट्रंप ने सभी देशों पर लगाया 10 % वैश्विक टैरिफ

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Donald Trump New Tariff : ट्रंप ने सभी देशों पर लगाया 10 % वैश्विक टैरिफ
    Donald Trump New Tariff : ट्रंप ने सभी देशों पर लगाया 10 % वैश्विक टैरिफ

    अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को अवैध घोषित करने के तुरंत बाद लिया फैसला

    Donald Trump New Tariff (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया में नई उठापटक शुरू हो गई है। यह उठापटक एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लिए गए फैसले के बाद शुरू हुई है। ज्ञात रहे कि जैसे ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को अवैध घोषित किया उसके कुछ ही देर बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दुनिया के देशों के खिलाफ 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी।

    ट्रंप ने साफ कहा कि वह आज ही एक नया कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज मैं धारा 122 के तहत 10% वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश साइन करूंगा। यह पहले से वसूले जा रहे सामान्य शुल्कों के अतिरिक्त होगा।

    नए वैश्विक टैरिफ को लेकर यह बोले ट्रंप

    राष्ट्रपति ने दोहराया कि उनका लक्ष्य अमेरिका को फिर से महान बनाना है और इसके लिए सख्त व्यापारिक नीति जरूरी है। उन्होंने कहा कि टैरिफ अमेरिकी उद्योगों और श्रमिकों की रक्षा का मजबूत हथियार है। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि एक रास्ता बंद होता है तो उनके पास अन्य विकल्प मौजूद हैं। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट का फैसला अमेरिका के हित में नहीं है और सरकार आगे की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।

    यह है धारा 122 में प्रावधान

    सेक्शन 122 अमेरिका के एक कानून का हिस्सा है, जिसे ट्रेड एक्ट आॅफ 1974 कहा जाता है। यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को अधिकार देता है कि अगर देश को अचानक व्यापार घाटे या आर्थिक संकट का खतरा हो, तो वे तुरंत आयात पर टैरिफ लगा सकते हैं। इसके तहत राष्ट्रपति बिना लंबी जांच प्रक्रिया के अस्थायी तौर पर टैरिफ लगा सकते हैं। आमतौर पर यह टैरिफ 150 दिनों तक लागू रह सकता है। इस दौरान सरकार स्थिति की समीक्षा करती है और आगे का फैसला लेती है।

    सुप्रीम कोर्ट ने इसलिए अवैध घोषत किया

    शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है। ज्ञात रहे कि पिछले करीब एक साल से ट्रंप ने दुनिया के दर्जनों देशों के खिलाफ टैरिफ को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। जिससे विश्व में आर्थिक मंदी व व्यापार युद्ध तक की स्थिति बन गई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से न केवल ट्रंप की छवि को नुकसान हुआ है बल्कि उनकी स्थिति भी कमजोरी होगी।

    ये भी पढ़ें : AI Impact Summit 2026 Live : तकनीकी विकास में मील पत्थर साबित होगा समिट : वैष्णव

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी ईशान किशन के कंधों पर
    Next Article हरियाणा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग ने जारी किए सख्त आदेश
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक बरकरार

      February 21, 2026

      आईएमएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा

      February 21, 2026

      India-US Trade Deal : इंडिया डील इज ऑन : डोनाल्ड ट्रंप

      February 21, 2026

      सकारात्मक रुख के साथ हुई शेयर बाजार की साप्ताहिक क्लोजिंग

      February 21, 2026

      तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार ने खाया गोता

      February 20, 2026

      अदाणी ग्रुप एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

      February 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

      By अंकित कुमारFebruary 21, 2026

      नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज…

      सिरसा की बेटी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, HPSC में हासिल किया 18वां रैंक, रानिया क्षेत्र में खुशी की लहर

      February 21, 2026

      राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में

      February 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.