Close Menu
    What's Hot

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    June 6, 2026

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सिरसा की बेटी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, HPSC में हासिल किया 18वां रैंक, रानिया क्षेत्र में खुशी की लहर
    हरियाणा

    सिरसा की बेटी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, HPSC में हासिल किया 18वां रैंक, रानिया क्षेत्र में खुशी की लहर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा जारी सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) की अंतिम चयन सूची में सिरसा जिले के रानियां की बेटी सिमरन रानी ने इतिहास विषय में 18वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है, जबकि परिवार और शुभचिंतकों ने इसे बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।

    हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 16 फरवरी को उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी की थी, जिसमें सिमरन रानी का चयन इतिहास विषय में हुआ। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत और लगन के दम पर उच्च पद हासिल कर सकती हैं।

    सिमरन रानी रानियां तहसील कॉम्पलेक्स में टाइपिस्ट के पद पर कार्यरत जोनी लाल गलगट की पुत्री हैं। साधारण परिवार से आने वाली सिमरन ने अपनी मेहनत और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिमरन की उपलब्धि से पूरे रानियां क्षेत्र का मान बढ़ा है।

    अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए सिमरन रानी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, छोटे भाई-बहनों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने कभी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया और हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार के सहयोग और विश्वास ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

    सिमरन रानी की शैक्षणिक यात्रा भी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रानियां के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। नौवीं कक्षा में उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढ़ा में हुआ, जहां से उन्होंने बारहवीं कक्षा नॉन-मेडिकल संकाय से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने स्नातक करने के बाद इतिहास विषय में रुचि के चलते संकाय बदलकर इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और इसी दौरान वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी करती रहीं।


    IAS Transfers

    सिमरन ने कहा कि आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। यदि उन्हें समान अवसर और शिक्षा मिले, तो वे हर लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें और उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग करें।

    सिमरन रानी की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सिरसा जिले के युवाओं को प्रेरित किया है। यह उपलब्धि उन छात्राओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हुए बड़े सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। HPSC में चयन के बाद अब सिमरन रानी हरियाणा के सरकारी कॉलेज में इतिहास विषय की सहायक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजपुरा में इस्पात क्षेत्र में
    Next Article राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026

    उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान

    June 6, 2026

    Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms

    June 6, 2026

    बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

    June 6, 2026

    1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

    June 6, 2026

    आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    By श्वेता चौहानJune 6, 2026

    Aamir Khan & Gauri Spratt Marriage: शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों…

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.