Close Menu
    What's Hot

    इम्तियाज अली की फिल्म से भिड़ेंगे विक्रम भट्ट, आ गई हॉन्टेड 3डी की रिलीज डेट

    April 19, 2026

    Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

    April 19, 2026

    हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

      April 19, 2026

      कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ठिकानों पर ईडी के छापे

      April 19, 2026

      पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

      April 19, 2026

      पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे

      April 18, 2026

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      April 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, April 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम में किया एआई समिट का जिक्र
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम में किया एआई समिट का जिक्र

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Mann Ki Baat
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    PM Modi Mann Ki Baat, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों से बात की। उन्होंने इस दौरान दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुई पांच दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) समिट, तकनीकी विकास, युवा किसान, छात्रों व खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन सहित कई विषयों पर अपनी बात रखी। इन दौरान बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं और इसे देखते हुए पीएम ने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा से घबराएं न।

    परीक्षा का डर स्वाभाविक, पर घबराएं न स्टूडेंट

    प्रधानमंत्री ने कहा, एग्जाम के समय घबराहट होना स्वाभाविक है, पर बच्चों को घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, हर पीढ़ी ने अनुभव किया है और स्टूडेंट्स अकेले नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि स्टूडेंट की मार्कशीट से उनका मूल्य तय नहीं होता। इसलिए जो पढ़ा है, उसे आत्मविश्वास के साथ एग्जाम में लिखें और एक कठिन सवाल को कभी अपने मन पर हावी न होने दें।

    पूर्व सीएम जयललिता को दी श्रद्धांजलि

    दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल, आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम की महासचिव व तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मंगलवार को वर्षगांठ है और पीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा, जयललिता ने हमेशा समाज के कल्याण के लिए काम किया और वह जनता के दिलों में बसती हैं। उन्होंने कहा, जयललिता के नाम से ही तमिलनाडु वासियों के चेहरे खिल उठते हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने कई सराहनीय फैसले लिए। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

    नदियां अलग हो सकती हैं, आस्था की धारा एक

    पीएम मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में केरल के तिरुनावाया स्थित भारतप्पुझा नदी के किनारे सदियों पुरानी मामंगम परंपरा (Mamangam tradition) का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, यह केवल स्नान का त्योहार नहीं, बल्कि स्मृति व संस्कृति का जागरण है। पीएम ने बताया कि यह कार्यक्रम लगभग ढाई सौ साल तक अपनी भव्यता में नहीं हो पाया, लेकिन अब देश अपनी विरासत को दोबारा पहचान रहा है। उन्होंने कहा, केरला कुम्भ हो या महाकुंभ, नदियां अलग हो सकती हैं, पर आस्था की धारा एक है और यही भारत की ताकत है।

    केवल बड़े उद्योगों तक ही सीमित नहीं AI

    पीएम ने एआई के महत्व का जिक्र करते हुए कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) न केवल बड़े उद्योगों तक सीमित है, बल्कि यह किसानों की सहायत व पशुओं के इलाज में भी काम आ रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि नई दिल्ली के भारत मंडपक में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक अयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ के दौरान उन्होंने टेक कंपनियों के प्रमुखों के साथ ही कई विश्व नेताओं को प्रदर्शनी में दिखाया कि एआई से किस तरह पशुओं के रोगों की पहचान की जा रही है। मोदी ने यह भी कहा कि किसान अब 24 घंटे एआई की मदद से अपने पशुधन व डेयरी की निगरानी कर रहे हैं, जिससे देखभाल के साथ ही उत्पादन भी बेहतर हो रहा है।

    एआई समिट में दो उत्पादों ने वैश्विक नेताओं किया प्रभावित

    पीएम मोदी ने बताया कि भारत के दो उत्पादों ने वैश्विक नेताओं को खास तौर पर प्रभावित किया। पहला उत्पाद अमूल के बूथ पर प्रदर्शित किया गया, जिसमें बताया गया कि पशुओं के इलाज को एआई की मदद से किस तरह बेहतर बनाया जा रहा है। इस सुविधा से किसान अब 24 घंटे अपनी डेयरी व पशुओं का रिकॉर्ड रख सकते हैं। एआई से दुग्ध उत्पादन, प्रबंधन व स्वास्थ्य निगरानी में काफी मदद मिल रही है। दूसरा प्रोडक्ट देश की संस्कृति से जुड़ा था। इसमें दिखाया गया कि एआई के जरिये पांडुलिपियों, प्राचीन ग्रंथों व पारंपरिक ज्ञान को सेफ रखा जा रहा है। यही नहीं, एआई की मदद से इन चीजों को डिजिटल तौर पर नई पीढ़ी के अनुरूप भी तैयार किया जा रहा है। कई देशों के प्रतिनिधि इस पहल को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने यह देखकर भारत की तकनीकी व सांस्कृतिक पहल की तारीफ की।

    ये भी पढ़ें : India-Brazil Deal: भारत-ब्राज़ील 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से अधिक करने पर सहमत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में पंचायती जमीन पर इन लोगों को नहीं मिलेगा मालिकाना हक, जल्दी तैयार कर लें दस्तावेज
    Next Article सुनील ग्रोवर का सिंपल अंदाज वायरल, सड़क किनारे हैंडपंप पर कपड़े धोते दिखे
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

      April 19, 2026

      कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ठिकानों पर ईडी के छापे

      April 19, 2026

      पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

      April 19, 2026

      पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे

      April 18, 2026

      असम सीएम बोले- ममता ने बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी, ममता का जवाब- कल से बीजेपी का पतन शुरू

      April 18, 2026

      PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

      April 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इम्तियाज अली की फिल्म से भिड़ेंगे विक्रम भट्ट, आ गई हॉन्टेड 3डी की रिलीज डेट

      By श्वेता चौहानApril 19, 2026

      Haunted 3D: इम्तियाज अली की फिल्म से भिड़ेंगे विक्रम भट्ट, आ गई हॉन्टेड 3डी की…

      Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

      April 19, 2026

      हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

      April 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.