Close Menu
    What's Hot

    टी20 विश्व चैंपियन पर भारी पड़ी अफ्रीकी चुनौती

    February 23, 2026

    पंजाब में मान सरकार मार्च में अपना पांचवां बजट पेश करेगी

    February 23, 2026

    क्या फरवरी में दुल्हन बनेंगी तान्या मित्तल? लाल-नीले लहंगे की ट्रायल ने बढ़ाई हलचल

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होली की भीड़ को कम करेगा भारतीय रेलवे

      February 23, 2026

      अमेरिका से वार्ता के लिए ईरान तैयार

      February 23, 2026

      अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में केस दर्ज

      February 22, 2026

      टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली

      February 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर

      February 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»फिर थमा भारत-अमेरिका वार्ता का दौर
    दुनिया

    फिर थमा भारत-अमेरिका वार्ता का दौर

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-India Trade Deal : फिर थमा भारत-अमेरिका वार्ता का दौर
    US-India Trade Deal : फिर थमा भारत-अमेरिका वार्ता का दौर

    आज से वॉशिंगटन में शुरू होनी थी तीन दिवसीय वार्ता, व्यापार समझौते में हो सकती है देरी

    US-India Trade Deal (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच होने वाले द्विपक्षीय व्यापार समझौते में एक बार फिर से बाधा उत्पन्न हो गई है। अब अमेरिका द्वारा लागू किए गए 15 प्रतिशत टैरिफ को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों अमेरिकी राष्टÑपति ने यह ऐलान किया था कि दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर सहमति बन चुकी है और जल्द दोनों देश इसपर हस्ताक्षर करेंगे। उसके बाद भारत की तरफ से भी इस समझौते को लेकर पीएम से लेकर उद्योग व वित्त मंत्री तक के बयान आए थे। लेकिन दो दिन पहले अमेरिका द्वारा लागू किए गए नए टैरिफ इसके बीच में फिर बाधा डाल चुके हैं।

    आज से दोनों पक्षों के बीच होनी थी वार्ता

    दोनों देशों के मुख्य वातार्कारों की जो अहम बैठक 23 फरवरी से वॉशिंगटन में शुरू होने वाली थी, उसे अब आगे की तारीख के लिए टाल दिया गया है। इस बैठक में भारत की ओर से वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव दर्पण जैन मुख्य वातार्कार थे और भारतीय टीम तीन दिन तक अमेरिका में चर्चा करने वाली थी। इस बैठक का मकसद अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी दस्तावेज को अंतिम रूप देना था।

    दरअसल, यह पूरा मामला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ फैसलों से जुड़ा हुआ है। ट्रंप ने हाल ही में सभी देशों पर पहले 10% और फिर बढ़ाकर 15% तक आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। इससे पहले अमेरिका ने 2025 में भारत पर कुल 50% तक टैरिफ लगा दिया था, जिसमें से 25% पहले ही हटाया जा चुका है।

    अगले महीने होना था ट्रेड डील पर हस्ताक्षर

    दोनों देशों ने पहले ही इस साल मार्च तक अंतरिम ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करने और अप्रैल से उसे लागू करने का लक्ष्य रखा था। यह समझौता भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और भारत के करीब 18% निर्यात अमेरिका को जाते हैं। 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार करीब 186 अरब डॉलर का रहा था

    अब इस बात पर अटकी बातचीत

    अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल में ट्रंप के पुराने टैरिफ फैसलों को अवैध बताया था और कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों से ज्यादा कदम उठाए। इसी वजह से अब व्यापार नीति को लेकर स्थिति थोड़ी अनिश्चित बनी हुई है। अगर नई 15% ड्यूटी लागू होती है, तो यह पहले से लगने वाले आयात शुल्क के ऊपर लगेगी। यानी किसी उत्पाद पर अगर पहले 5% ड्यूटी है, तो कुल मिलाकर वह 20% हो जाएगी।

    ये भी पढ़ें : PM Modi Israel visit : पीएम मोदी करेंगे इजरायल का दौरा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड से 51 रन से हारा श्रीलंका
    Next Article हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, इन लोगों को दे रही 8000 रुपये, ऐसे करें अप्लाई
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका अब भारत से 15% टैरिफ वसूलेगा

      February 22, 2026

      अमेरिका के नए टैरिफ पर हमारी नजर : गोयल

      February 22, 2026

      तकनीकी विकास में मील पत्थर साबित होगा समिट : वैष्णव

      February 21, 2026

      भारत-ब्राज़ील 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से अधिक करने पर सहमत

      February 21, 2026

      नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

      February 21, 2026

      सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक बरकरार

      February 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टी20 विश्व चैंपियन पर भारी पड़ी अफ्रीकी चुनौती

      By परवेश चौहानFebruary 23, 2026

      Ind vs SA T20 Match : टी20 विश्व चैंपियन पर भारी पड़ी अफ्रीकी चुनौती सुपर…

      पंजाब में मान सरकार मार्च में अपना पांचवां बजट पेश करेगी

      February 23, 2026

      क्या फरवरी में दुल्हन बनेंगी तान्या मित्तल? लाल-नीले लहंगे की ट्रायल ने बढ़ाई हलचल

      February 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.