Close Menu
    What's Hot

    भारत की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’ जारी

    February 23, 2026

    मोगा में PRTC बस में लूटपाट, मारपीट कर और कैश बैग…

    February 23, 2026

    यश की बड़ी तैयारी, टॉक्सिक को केरल में इतने स्क्रीन पर करेंगे रिलीज

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’ जारी

      February 23, 2026

      अनिल अंबानी को झटका, बैंक खातों को फ्रॉड घोषित करने पर रोक का आदेश रद्द

      February 23, 2026

      भारत को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट के बाद US कस्टम ने भी ट्रंप के टैरिफ पर लगाई रोक

      February 23, 2026

      नेपाल में नदी में गिरी बस, 18 की मौत, कई लापता

      February 23, 2026

      होली की भीड़ को कम करेगा भारतीय रेलवे

      February 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अनिल अंबानी को झटका, बैंक खातों को फ्रॉड घोषित करने पर रोक का आदेश रद्द
    Breaking News

    अनिल अंबानी को झटका, बैंक खातों को फ्रॉड घोषित करने पर रोक का आदेश रद्द

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Anil Ambani: अनिल अंबानी को झटका, बैंक खातों को फ्रॉड घोषित करने पर रोक का आदेश रद्द
    Anil Ambani: अनिल अंबानी को झटका, बैंक खातों को फ्रॉड घोषित करने पर रोक का आदेश रद्द

    अब अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित कर सकेंगे बैंक, 40 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
    Anil Ambani, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने उद्योगपति अनिल अंबानी को झटका देते हुए एकल पीठ के उस अंतरिम आदेश को सोमवार को रद्द कर दिया, जिसमें उनके एवं रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैंक खातों को धोखाधड़ी वाला वर्गीकृत करने की कार्यवाही पर रोक लगाई गई थी। कोर्ट ने दिसंबर 2025 में 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में बैंकों को फ्रॉड घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

    इससे पहले एसबीआई ने एक आॅडिट रिपोर्ट के आधार पर अंबानी के खातों को फ्रॉड की श्रेणी में डाल दिया गया था। अंबानी ने इस कार्रवाई को चुनौती दी। कहा कि बैंकों ने सुप्रीम कोर्ट के सिद्धांतों का पालन नहीं किया। दिसंबर 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल अंबानी के खातों को फ्रॉड घोषित करने पर रोक लगा दी।

    इन बैंकों ने दी थी स्टे आॅर्डर को चुनौती

    बैंक आॅफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक और आईडीबीआई बैंक ने जनवरी 2026 में सिंगल बेंच के स्टे आॅर्डर को चुनौती दी थी। बैंकों का तर्क था कि वे फॉरेंसिक आॅडिट के आधार पर कार्रवाई करना चाहते हैं। अब बैंक कानून के मुताबिक आगे की कार्यवाही कर सकेंगे।

    बिना अनुमति देश नहीं छोडूंगा

    पिछले हफ्ते अनिल अंबानी ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि वे देश छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और बिना अनुमति के विदेश यात्रा नहीं करेंगे। अनिल अंबानी ने ये भी कहा था कि रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ चल रही ईडी और सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

    सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी बनाने के दिए थे निर्देश

    इसी महीने की शुरूआत में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने मामले की जांच में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों (ईडी और सीबीआई) से पूछा था कि जांच में इतना वक्त क्यों लग रहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने ईडी को एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित करने का आदेश दिया था ताकि 40,000 करोड़ के इस कथित घोटाले की जांच में तेजी लाई जा सके।

    ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : आतंकियों के निशाने पर थे दिल्ली, मुंबई और अयोध्या के धार्मिक स्थल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार
    Next Article माधुरी दीक्षित संग रोमांस करते वक्त शर्माते थे जैकी श्रॉफ
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’ जारी

      February 23, 2026

      भारत को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट के बाद US कस्टम ने भी ट्रंप के टैरिफ पर लगाई रोक

      February 23, 2026

      नेपाल में नदी में गिरी बस, 18 की मौत, कई लापता

      February 23, 2026

      होली की भीड़ को कम करेगा भारतीय रेलवे

      February 23, 2026

      अमेरिका से वार्ता के लिए ईरान तैयार

      February 23, 2026

      अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में केस दर्ज

      February 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’ जारी

      By अंकित कुमारFebruary 23, 2026

      PRAHAAR: भारत की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’ जारी कट्टरपंथ, वैश्विक आतंकी समूहों से निपटने…

      मोगा में PRTC बस में लूटपाट, मारपीट कर और कैश बैग…

      February 23, 2026

      यश की बड़ी तैयारी, टॉक्सिक को केरल में इतने स्क्रीन पर करेंगे रिलीज

      February 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.