Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ: कौन हैं टीम में अचानक शामिल किए गए कुशाग्र, पहली बार टी20 में मौका, ईशान किशन बाहर | Sports

    October 23, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा बोरा को दिया झटका, याचिका खारिज, मजिस्ट्रेट को दिए निर्देश | National

    October 23, 2026

    यूपी में 25 हजार, बिहार में 27 हजार, जानें किस राज्य में मेडिकल इंटर्न को कितना पैसा मिलता है?

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा बोरा को दिया झटका, याचिका खारिज, मजिस्ट्रेट को दिए निर्देश | National

      October 23, 2026

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत
    Breaking News

    मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Meerut Fire Accident : मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत
    Meerut Fire Accident : मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत

    मृतकों में एक महिला व पांच बच्चे, संकरी गलियां बनी बचाव कार्य में बाधा

    Meerut Fire Accident (द भारत ख़बर), मेरठ : शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद एरिया में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा घर में आग लगने से हुआ। इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह रहा की संकरी गलियां होने के कारण फायर कर्मी समय पर मौकास्थल पर नहीं पहुंच पाए और समय रहते पीड़ितो का रेस्क्यू नहीं किया जा सका। यदि फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच जाती तो शायद कुछ लोगों को बचाया जा सकता।

    तीन मंजिला मकान में रहता था परिवार

    जानकारी के अनुसार शहर के एक नामी कपड़ा कारोबारी का परिवार शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में उक्त घर में रहता था। घर तीन मंजिला है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मकान में कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद अपने दो बेटों, आसिम और फारूक के परिवार के साथ रहते हैं। हादसे के समय घर पर इकबाल की पत्नी अमीर बानो, आसिम की पत्नी रुखसार, उनका 3 वर्षीय बेटा अकदस, 6 माह की जुड़वां बेटियां नबिया व इनायत और फारूक की बेटी महविश व बेटा हम्माद मौजूद थे। रात करीब 9:30 बजे अचानक घर में आग लग गई।

    देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं और पूरी इमारत धुएं के गुबार से भर गई। घर के भीतर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि इलाका बेहद घनी आबादी वाला और गलियां संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने साहस दिखाया और छतों के रास्ते घर में प्रवेश कर झुलसी हुई महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। लोगों ने निजी संसाधनों और पानी डालकर आग पर काबू पाया।

    अस्पताल में 6 को मृत घोषित किया गया

    सभी घायलों को तत्काल पास के राजधानी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पांच बच्चों और आसिम की पत्नी रुखसार को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से झुलसीं अमीर बानो और एक अन्य युवक शहजाद का इलाज अस्पताल में चल रहा है, उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें : Jharkhand Air Ambulance Crash : एएआईबी करेगा चतरा एयर एंबुलेंस हादसे की जांच

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार का सकारात्मक रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Next Article सोने-चांदी का आयात चिंताजनक नहीं : सीतारमण
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा बोरा को दिया झटका, याचिका खारिज, मजिस्ट्रेट को दिए निर्देश | National

      October 23, 2026

      IndiGo Flight Update: इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानें फिर रद्द कीं, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक बंद | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार | National

      October 23, 2026

      IMD Weather Update: कहीं गर्मी तो कहीं ठंड का असर, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब से लेकर हिमाचल तक बदलेगा मौसम | National

      October 22, 2026

      France Unrest: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को दी सलाह | World

      October 22, 2026

      अमित शाह की हुंकार, कहा- बहानेबाजी की राजनीति से पंजाब में नहीं बचेगी ‘आप’ सरकार, बनेगी NDA की सरकार

      October 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IND vs NZ: कौन हैं टीम में अचानक शामिल किए गए कुशाग्र, पहली बार टी20 में मौका, ईशान किशन बाहर | Sports

      By परवेश चौहानOctober 23, 2026

      कौन हैं टी20 टीम में अचानक शामिल किए गए कुशाग्र, पहली बार टीम इंडिया में…

      दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा बोरा को दिया झटका, याचिका खारिज, मजिस्ट्रेट को दिए निर्देश | National

      October 23, 2026

      यूपी में 25 हजार, बिहार में 27 हजार, जानें किस राज्य में मेडिकल इंटर्न को कितना पैसा मिलता है?

      October 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.