Close Menu
    What's Hot

    ट्रंप का जेनरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान, कब से होगा लागू, भारतीय दवा उद्योग पर पडे़गी मार?

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत का संवाद, सहमति और मानव-केंद्रित विकास पर जोर : जयशंकर
    Breaking News

    भारत का संवाद, सहमति और मानव-केंद्रित विकास पर जोर : जयशंकर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    UNHRC 61st Session
    UNHRC 61st Session: भारत का संवाद, सहमति और मानव-केंद्रित विकास पर जोर : जयशंकर

    UNHRC 61st Session, (द भारत ख़बर), संयुक्त राष्ट्र: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि हमें खासकर मानवाधिकारों के प्रति एक व्यापक दृष्टिकोण अख्तियार करते हुए इस मामले में हमेशा राजनीतिक बयानबाजी से ऊपर उठकर बात करनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 61वें सत्र में अपने वर्चुअल संदेश में उन्होंने यह बात कही।

    आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करने की जरूरत 

    विदेश मंत्री ने आतंकी करतूतों पर जीरो टॉलरेंस की वकालत की। साथ ही अपने संदेश में उन्होंने महामारी व जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का भी जिक्र किया है। जयशंकर ने क्षमता निर्माण, विकास और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा, मानवाधिकारों का मुख्य उद्देश्य सबसे कमजोर वर्ग के लोगों के दैनिक जीवन में ठोस सुधार लाना होना चाहिए।

    विभाजन की जगह सहमति पर जोर

    जयशंकर ने कहा, अनिश्चितता, संघर्ष व ध्रुवीकरण से ग्रस्त विश्व में भारत साझा आधार खोजने व उसका विस्तार करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा, हमने निरंतर टकराव के स्थान पर संवाद, संकीर्ण हितों की जगह मानव-केंद्रित विकास और विभाजन की जगह सहमति पर जोर दिया है। एस जयशंकर ने कहा कि यूएन व मानवाधिकार परिषद को आतंकी कृत्यों के लिए जीरो सहिष्णुता की वकालत करनी चाहिए। आतंकी कृत्य मानवाधिकारों का सबसे जघन्य उल्लंघन है। आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं हो सकता। इसमें मासूम लोगों को टारगेट किया जाता है।

    भारत 7वीं बार मानवाधिकार परिषद का सदस्य चयनित

    भारत हाल ही में सातवीं बार मानवाधिकार परिषद का सदस्य चुना गया है और उसे संयुक्त महासभा में 188 में से 177 मत मिले। जयशंकर ने कहा कि यह वैश्विक समुदाय, खासकर वैश्विक दक्षिण के देशों के भरोसे को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि भारत मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए राजनीति, दोहरे मानदंड और चयनात्मक रवैये के बजाय संवाद, साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विश्वास करता है।

    भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र

    भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसलिए सभी लोगों के लिए वह समानता व सम्मान के आधार पर मानवाधिकारों की रक्षा को बचनबद्ध है। जयशंकर ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, इस सुविधा से करोड़ों लोगों को पारदर्शी ढंग से वित्तीय सेवा, कल्याणकारी योजनाओं व सरकारी सुविधाओं तक पहुंच मिली है। विदेश मंत्री ने बताया कि भारत अपना अनुभव वैश्विक हित में शेयर कर रहा है। जयशंकर ने कहा, जलवायु परिवर्तन, महामारी, आर्थिक दबाव और भू-राजनीतिक तनाव ने असमानताओं को और इजाफा किया है, जिससे विकास को मानवाधिकारों के मूल आधार के तौर पर देखना जरूरी हो गया है।

    ये भी पढ़ें: UNHRC 61st Session: जम्मू-कश्मीर का विकास पाकिस्तान की आर्थिक परेशानियों से बिल्कुल अलग : अनुपमा सिंह

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन किसानों को जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन
    Next Article क्या रमजान में सलमान खान रोजा रखते हैं?
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026

      ममता बोलीं- बागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो ‘इंडिया’ गठबंधन

      July 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ट्रंप का जेनरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान, कब से होगा लागू, भारतीय दवा उद्योग पर पडे़गी मार?

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      Trump tariff on generic drugs : अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अब जेनेरिक दवाओं के…

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.