
समर्थकों से एयरपोर्ट पहुंचने की बजाय जंतर-मंतर पर आने की अपील की
Abhijeet Dipke, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके कल दिल्ली पहुंच जाएंगे। यहां से वह पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत लेंगे। अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों से भी एयरपोर्ट की बजाय जंतर-मंतर पर पहुंचे की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सुबह 9 बजे जंतर-मंतर आएं तो सनस्क्रीन लगाकर आएं, टोपी लगाएं और पानी पीते रहें। साथ ही भूखे न आएं।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन
इससे पहले अभिजीत दिपके ने 4 जून को रात 10 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी कर समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर न आने की अपील की थी। लेकिन उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिलने के कारण बड़ी भीड़ जुट सकती है, जिससे आम लोगों और सुरक्षा व्यवस्था को परेशानी हो सकती है।
इसी वजह से पुरानी अपील से यू-टर्न ले लिया है। आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर उखढ का प्रदर्शन होने वाला है।
ये भी पढ़ें: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी
