Close Menu
    What's Hot

    ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किए हमले

    February 28, 2026

    हरियाणा में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार

    February 28, 2026

    सोने में 1800 रुपए उछाल, चांदी 2500 रुपए सस्ती

    February 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किए हमले

      February 28, 2026

      पाकिस्तान के बड़े शहरों पर एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान पाक से वार्ता को तैयार

      February 28, 2026

      पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप

      February 28, 2026

      नौसेना को मिला एक और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अंजदीप’

      February 27, 2026

      अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

      February 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस बोले- अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा
    पंजाब

    पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस बोले- अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी करने के अदालत के फैसले पर कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ‘सच्चाई और ईमानदारी’ की सबसे बड़ी जीत के तौर पर दर्ज होगा।

    मंत्री बैंस ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आप नेताओं को अदालत से बरी होना इस बात का सबूत है कि जांच एजेंसियों के पास कोई ठोस आधार नहीं था। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 100 करोड़ के फर्जी घोटाले का शोर मचाया, लेकिन जमीनी स्तर चव्वन्नी भी बरामद नहीं हुई। यह साफ हो गया है कि पूरा मामला सिर्फ अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए रची गई एक गंदी राजनीतिक साजिश थी। जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जो आज बुरी तरह फेल हो गई है।

    केंद्र की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला करते हुए बैंस ने कहा कि केंद्र की शह पर मनीष सिसोदिया को दो साल और अरविंद केजरीवाल को छह महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया। इन लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि मनीष सिसोदिया की पत्नी एक गंभीर बीमारी से जूझ थी और अरविंद केजरीवाल शूगर के मरीज हैं। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन विरोधियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। आज के अदालत के फैसले ने इन तानाशाही ताकतों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है।

    मंत्री बैंस ने कहा कि पूरा देश अब समझ चुका है कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति ‘काम की राजनीति’ है। सरकारी स्कूलों की सूरत बदलना और विश्व स्तरीय अस्पताल बनाना असली ‘अपराध’ था, जिसकी सज़ा देने की कोशिश की गई, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से सच्चाई की जीत हुई।

    आने वाले चुनावों को लेकर विरोधियों को चेतावनी देते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि यह फैसला आने वाले समय के लिए एक शुभ संकेत है। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों में हम 2022 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे। जनता विरोधियों के हर जुल्म का हिसाब वोट की चोट से लेगी। उन्होंने कहा कि 2029 में अरविंद केजरीवाल देश की राजनीति की कमान संभालेंगे और आप के दिल्ली-पंजाब मॉडल की तर्ज पर भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के बड़े शहरों पर एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान पाक से वार्ता को तैयार
    Next Article एक ही दिन में निवेशकों के डूबे 4.98 लाख करोड़
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अरविंद केजरीवाल पूर्णतः सत्य सिद्ध होकर उभरे; संवैधानिक लोकतंत्र में सत्य की विजय होती है: कुलतार सिंह संधवां

      February 28, 2026

      पंजाब में 18 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह, महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा

      February 27, 2026

      AAP को बदनाम करने के लिए CBI-ED का गलत इस्तेमाल

      February 27, 2026

      कक्षा 1 से 12 तक की किताबें स्कूलों के ज़रिए सीधे स्टूडेंट्स…

      February 27, 2026

      अनुराग ढांडा बोले- केजरीवाल को बदनाम करने की हर कोशिश नाकाम, सच्चाई की जीत ने बीजेपी को आईना दिखाया

      February 27, 2026

      मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पंजाब में क्रशर-ओनर माइनिंग साइटों की शुरुआत

      February 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किए हमले

      By अंकित कुमारFebruary 28, 2026

      US-Iran Tension: ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किए हमले US-Iran Tension, (द भारत…

      हरियाणा में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार

      February 28, 2026

      सोने में 1800 रुपए उछाल, चांदी 2500 रुपए सस्ती

      February 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.