इस साल की सबसे बड़ी शादी के आयोजन को देखने के लिए पूरा देश उत्सुक है. बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलकोत्सव की रश्में आज हुई. दानापुर के एक रिसॉर्ट में भव्य तरीके से आयोजित किया गया. समारोह में परिवार के सदस्यों और मेहमानों की मौजूदगी के बीच तिलक और फलदान की रस्में पूरी की गईं.
बेटी के तिलक के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह की ओर से अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को दिए गए खास तोहफे की रही. उन्होंने दामाद को करीब 3 करोड़ रुपये की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार भेंट की और समारोह में ही गाड़ी की चाबी सौंपी. भव्य सजावट और खास इंतजामों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में लग्जरी कार का तोहफा मेहमानों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलक समारोह हुआ, पूर्व विधायक नीलम देवी ने तिलक चुमाया, बगल में नजर आया सबसे छोटा भाई अभिनव।
#Anantsingh #shivangisingh #tilak https://t.co/Z54borw5TB— Ritik Raj (@kinghritikraj) November 20, 2026
शिवांगी सिंह के तिलकोत्सव में अनंत सिंह की ओर से दिए गए महंगे उपहार की खूब चर्चा हुई. उन्होंने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को करीब तीन करोड़ रुपये कीमत की लैंड रोवर डिफेंडर कार उपहार में दी. समारोह के दौरान अनंत सिंह ने खुद ऋषिकेश सिंह को कार की चाबी सौंपी. इस खास मौके पर मौजूद मेहमानों के बीच यह तोहफा चर्चा का विषय बना रहा.
ये वही डिफेंडर गाड़ी है, जिसे अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को उपहार में दे रहे हैं। #anantsingh #Bihar https://t.co/UunBHjIE5o
— Ritik Raj (@kinghritikraj) November 20, 2026
समधी के साथ भी मुलाकात
तिलकोत्सव समारोह में अनंत सिंह ने होने वाले समधी रणविजय सिंह की मुलाकात की. अनंत सिंह अपने परिवार के साथ समारोह स्थल पहुंचे थे. वहां उनके होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. समारोह में दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक मेल-मिलाप और शादी की रस्मों को लेकर खास उत्साह देखने को मिला.
नौ पंडितों ने संपन्न कराईं तिलक और फलदान की रस्में
तिलकोत्सव की पारंपरिक रस्में पूरी कराने के लिए नौ पंडितों को बुलाया गया था. इन्हीं की मौजूदगी में तिलक और फलदान की रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं. इससे पहले तिलक समारोह की तैयारियों के तहत अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने नदवां गांव में पारंपरिक रस्में निभाई थीं. अब तिलकोत्सव संपन्न होने के बाद परिवार में शादी से जुड़े अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं.
| तारीख | कार्यक्रम |
|---|---|
| 23 नवंबर 2026 | हल्दी की रस्म |
| 24 नवंबर 2026 | मेहंदी और संगीत समारोह |
| 25 नवंबर 2026 | विवाह समारोह |
23 से 25 नवंबर तक होंगे शादी के कार्यक्रम
शिवांगी सिंह और ऋषिकेश सिंह की शादी को लेकर कार्यक्रम भी तय कर दिए गए हैं. तिलकोत्सव के बाद अब परिवार में हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी. 25 नवंबर को बाढ़ क्षेत्र स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में शादी संपन्न होगी. तिलकोत्सव के भव्य आयोजन के बाद अब सभी की नजरें शादी समारोह पर टिकी हैं.

