Close Menu
    What's Hot

    अशिक्षा, नशा और बेरोजगारी खत्म करना AAP सरकार की…

    March 10, 2026

    अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे UK07 Rider, सामने आई फोटो

    March 10, 2026

    हाईकोर्ट ने मुआवज़े के विवाद में…

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कच्चे तेल के रेट बढ़ने से जेट फ्यूल के दाम दोगुने, भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स का किराया 15% बढ़ाया

      March 10, 2026

      8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

      March 10, 2026

      न्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न हो किसी तरह की बाधा

      March 10, 2026

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    Breaking News

    8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Cabinet Decisions: 8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
    Cabinet Decisions: 8.8 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    चीन समेत पड़ोसी देशों के लिए एफडीआई नियमों में ढील की भी खबर
    Cabinet Decisions, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने 8.8 लाख करोड़ रुपए के अहम फैसलों को भी मंजूरी दी है। इन फैसलों में रेलवे, हाईवे, एविएशन और ग्रामीण जल आपूर्ति जैसे प्रमुख सेक्टर्स शामिल हैं, जो अर्थव्यवस्था को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

    इसके अलावा सरकार ने चीन सहित जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से जुड़े नियमों में भी ढील दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि स्ट्रैटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कनेक्टिविटी इन्वेस्टमेंट एजेंडा 2024 के तहत इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

    जल जीवन मिशन के विस्तार पर खर्च होंगे 8.7 लाख करोड़

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि फंड का सबसे बड़ा हिस्सा बुनियादी जरूरतों और ग्रामीण विकास पर केंद्रित है। सरकार ने जल जीवन मिशन के विस्तार के लिए 8.7 लाख करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी है।

    इन क्षेत्र के लिए अहम फैसले लिए गए

    • एविएशन सेक्टर: एक प्रमुख नीतिगत फैसले के तहत मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) घोषित किया गया है।
      रोड नेटवर्क: जेवर एयरपोर्ट और फरीदाबाद सेक्शन को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए 3,631 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा, बदनावर-थांदला-टिमरवानी (एनएच 752 डी) राजमार्ग को 4-लेन बनाने के लिए 3,839 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
    • रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर: रेल यातायात की भीड़ कम करने और माल ढुलाई को तेज करने के लिए संतरागाछी-खड़गपुर के बीच चौथी लाइन बिछाने के लिए 2,905 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसी तरह सैंथिया-पाकुड़ के बीच चौथी रेलवे लाइन के लिए 1,569 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

    विदेशी निवेश के लिए नियमों में ढील

    सूत्रों के अनुसार, सरकार ने मंगलवार को चीन सहित उन सभी देशों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए नियमों में ढील दी है, जो भारत के साथ भूमि सीमा साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रेस नोट 3 आॅफ 2020 में संशोधन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालांकि, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की।

    भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देश

    प्रेस नोट 3 के तहत, भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों के शेयरधारकों वाली विदेशी कंपनियों को किसी भी क्षेत्र में निवेश के लिए अनिवार्य सरकारी अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक है। भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देश चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, म्यांमार और अफगानिस्तान हैं।

    कॉरपोरेट सेक्टर को राहत

    कैबिनेट ने कॉरपोरेट सेक्टर को राहत देने वाले दो अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को भी मंजूरी दी है। दिवाला प्रक्रिया को और अधिक सुचारू बनाने के लिए इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) बिल 2025 में संशोधनों को मंजूरी दी गई है। यह बदलाव सेलेक्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। इसके अलावा, कंपनियों के कामकाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कॉरपोरेट कानून संशोधन विधेयक को भी हरी झंडी दी गई है।

    ये भी पढ़ें: न्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न आए बाधा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगर स्क्रिप्ट नहीं खोती तो जिंदा रहती हीर, रॉकस्टार के क्लाइमैक्स पर चौंकाने वाला सच
    Next Article अवॉर्ड फंक्शन में तृषा पर मजाक पड़ा भारी, आर पार्थिबन को सोशल मीडिया पर देना पड़ा जवाब
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कच्चे तेल के रेट बढ़ने से जेट फ्यूल के दाम दोगुने, भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स का किराया 15% बढ़ाया

      March 10, 2026

      न्यायिक अधिकारियों को दिया जाए सुचारू वातावरण, काम में न हो किसी तरह की बाधा

      March 10, 2026

      भारत सरकार ने एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया एस्मा

      March 10, 2026

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अशिक्षा, नशा और बेरोजगारी खत्म करना AAP सरकार की…

      By श्वेता चौहानMarch 10, 2026

      Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP)…

      अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे UK07 Rider, सामने आई फोटो

      March 10, 2026

      हाईकोर्ट ने मुआवज़े के विवाद में…

      March 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.