
तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें की तेज
Rashmika Vijay Mehendi, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि उनकी मेहंदी सेरेमनी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई और इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दीं। उदयपुर में हुई इस खूबसूरत मेहंदी और प्रधानम सेरेमनी की तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर आई, फैंस ने उन्हें तुरंत वायरल कर दिया।
करीबी दोस्तों और परिवार के बीच हुए इस खास इवेंट में दोनों सितारे बेहद खुश नजर आए। तस्वीरों में एक खास पल वो भी दिखा, जब विजय और रश्मिका साथ में डांस करते नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री इतनी प्यारी लगी कि फैंस को उनकी फिल्मों के रोमांटिक सीन याद आ गए, और सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों को परफेक्ट कपल मोमेंट कह रहे हैं।

रश्मिका ने लिखा, प्रधानम और मेहंदी की शाम
रश्मिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि प्रधानम और मेहंदी की शाम थी। सब कुछ एकदम परफेक्ट था पर पल भर में ही बीत गया। विजय ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि ये शाम इतनी खूबसूरत थी कि कास ये 100 घंटे और चलती।

25 फरवरी को हुआ था मेहंदी समारोह
वहीं रश्मिका ने मेहंदी की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन और समारोह के कैंडिड मोमेंट्स दिखाई दिए। उनकी मुस्कान और एक्साइटमेंट देखकर साफ लग रहा था कि यह दिन उनके लिए कितना खास रहा होगा। रश्मिका के आउटफिट की भी खूब तारीफ हो रही है, उन्होंने फेमस डिजाइनर तरन तोरीनी की डिजाइन की है।

विजय और रश्मिका की फैमिली की भी फोटो इनमें शामिल है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मेहंदी समारोह 25 फरवरी को हुआ था और अगले ही दिन यानी 26 फरवरी को दोनों ने उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था।
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा
