Close Menu
    What's Hot

    इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

    June 19, 2026

    बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

    June 19, 2026

    नकली वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है : सीएम मान

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस
    Breaking News

    UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    UNSC
    UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

    UNSC, (द भारत ख़बर), बेरूत: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी सुरक्षा परिषद के काम करने के तरीके और इसके कुछ देशों के ही सदस्य होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सुरक्षा परिषद आज भी 1945 के समय में ही फंसी है, जब इसे बनाया गया था। हमें यह मानना होगा कि सुरक्षा परिषद का मौजूदा ढांचा 1945 की दुनिया को दर्शाता है और वर्तमान में भी यह उस समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही है जो इस वैश्विक संस्थान के साथ एक बड़ी समस्या है।

    वीटो पावर के कारण रुक जाते हैं कई फैसले

    यूएन महासचिव ने बेरूत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि वीटो पावर की वजह से कई महत्वपूर्ण फैसले रुक जाते हैं। उन्होंने कहा कि 15 देशों वाली इस परिषद में पांच स्थायी सदस्य हैं। अफ्रीका व लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों का इसमें स्थायी प्रतिनिधित्व नहीं है। 15 देशों में से पांच स्थायी सदस्यों में 3 यूरोप से हैं, एक एशिया से और एक अमेरिका है।

    एशिया से केवल चीन स्थायी सदस्य शामिल 

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, हैरानीजनक यह है कि लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे बड़े क्षेत्रों का कोई भी देश सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि एशिया की दौलत व आबादी विश्व में बहुत अधिक है, इसके बावजूद यहां से केवल चीन ही यूएनएससी में बतौर स्थायी सदस्य शामिल है।

    बीच में ही रुक जाते हैं शांति के प्रयास 

    सुरक्षा परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए ने कहा कि ‘वीटो’ पावर के कारण परिषद उचित समय पर जरूरी फैसले नहीं ले पाती है। उन्होंने कहा, जब भी किसी युद्ध को रोकने की आवश्यकता होती है, कोई न कोई स्थायी सदस्य वीटो का इस्तेमाल कर देता है, जिसके कारण फैसला रुक जाता है। नतीजतन शांति के प्रयास बीच में ही रुक जाते हैं।

    यूएनएससी में भारत भी कर रहा सुधार की मांग

    बता दें कि रूस, चीन, फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन के पास वीटो की ताकत है। सुरक्षा परिषद के अन्य 10 सदस्य दो वर्ष के लिए चुने जाते हैं और उनके पास वीटो का अधिकार नहीं होता है। भारत भी गत कई वर्षों से यूएनएससी में सुधार की मांग कर रहा है। भारत भी कई बार कह चुका है कि 1945 में बनी सुरक्षा परिषद की व्यवस्था 21वीं सदी की जमीनी हकीकत व राजनीति से मेल नहीं खाती।

    आपस में पूरी तरह बंटे हैं परिषद के सदस्य

    भारत ने कई बार जोर दिया है कि वह सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का पूरा हकदार है। आखिरी बार नई दिल्ली 2021-22 में अस्थाई सदस्य के तौर पर सुरक्षा परिषद का हिस्सा था। वर्तमान में सुरक्षा परिषद दुनिया में शांति बरकरार रखने में विफल  साबित हो रही है। इजरायल-हमास संघर्ष, यूक्रेन युद्ध और अब ईरान के खिलाफ चल रही जंग जैसे बड़े मुद्दों पर सुरक्षा परिषद के सदस्य आपस में पूरी तरह बंटे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें: UNSC News: भारत का सुरक्षा परिषद के कामकाज में अधिक पारदर्शिता पर जोर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तानी फैन ने Sanjay Dutt को गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17
    Next Article iPhone 18 Pro Max का नया कलर करेगा फैंस को दीवाना, जानें कब होगा लॉन्च
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      US-Iran Peace Deal: इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में…

      बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

      June 19, 2026

      नकली वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है : सीएम मान

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.