पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते रद्द हुआ आगामी कॉन्सर्ट
Shakira India Concert, (द भारत ख़बर), मुंबई: पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते वैश्विक पॉप आइकन शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया गया है। शकीरा का अप्रैल में भारत में कॉन्सर्ट होने वाला था। मगर, अब यह स्थगित हो गया है। डिस्ट्रिक्ट अपडेट्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया कि शकीरा का फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया गया है।

टीम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
शकीरा का कॉन्सर्ट मुंबई में 10 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स और दिल्ली में 15 अप्रैल को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निर्धारित था। मगर, पश्चिम एशिया तनाव के बीच आयोजकों ने कहा, हमारे प्रशंसकों, कलाकार और प्रोडक्शन टीम की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी टिकट धारकों को पूरी राशि वापस कर दी जाएगी, जो स्वचालित रूप से उनके मूल भुगतान माध्यम में भेज दी जाएगी।
नई तारीख तय नहीं
कॉन्सर्ट के आयोजकों ने कहा, हम शकीरा की टीम के साथ मिलकर नई तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं। जैसे ही तारीख तय होगी, सभी को सूचित किया जाएगा। मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात और क्षेत्रीय तनाव की वजह से शकीरा का फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट अगली सूचना तक पोस्टपोन कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट हमेशा से किसी बड़े मकसद के लिए खड़ा रहा है और हमारी यह प्रतिबद्धता आज भी वैसी ही है।
ये भी पढ़ें: Nora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया

