Close Menu
    What's Hot

    बुर्ज खलीफा वाले घर का रेनोवेशन पूरा करने के लिए दुबई जाएंगे राम कपूर

    March 23, 2026

    CM मान बोले- ‘बेअदबी’ के

    March 23, 2026

    6 साल बाद साउथ में तब्बू का कमबैक

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस ने केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की

      March 23, 2026

      लोकसभा में बोले पीएम मोदी- हमारी कोशिश देश में तेल-गैस संकट न हो, तनाव भी खत्म होना चाहिए

      March 23, 2026

      श्रीनगर में कई जगह एनआईए के छापे

      March 23, 2026

      ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में हांफने लगा अमेरिका

      March 23, 2026

      दिल्ली का बजट सत्र आज से होगा शुरू

      March 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM भगवंत सिंह मान ने जलालाबाद में 300 किमी नई सड़कों का शिलान्यास किया, 350 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण भी होगा
    पंजाब

    CM भगवंत सिंह मान ने जलालाबाद में 300 किमी नई सड़कों का शिलान्यास किया, 350 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण भी होगा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 23, 2026No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फाजिल्का : पंजाब भर में विश्व स्तरीय सड़कों का विशाल नेटवर्क स्थापित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई है, जिसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को फाजिल्का जिले के जलालाबाद में 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास रखा और 350 किलोमीटर के नवीनीकरण का काम शुरू करवाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    सड़क परियोजना को पंजाब भर में बनाए जा रहे 43,000 किलोमीटर के विशाल सड़क नेटवर्क का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि सख्त जवाबदेही के साथ सड़कें अच्छी बनेंगी, भूमिगत तारों के माध्यम से बिजली के खंभे हटाने की योजनाओं का ऐलान किया और विश्वास जताया कि वोटर फिर फतवा देकर सरकार को वापस लाएंगे।

    रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने पारंपरिक पार्टियों के 70 सालों के कार्यकाल से ज्यादा काम किया है। राज्य सरकार तेज गति से आगे बढ़ रही है और वर्ष 2027 में राज्य इस विकास को अगले स्तर पर ले जाएगा। यह विकास आम आदमी की भलाई को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से कई लोक-कल्याणकारी नीतियों से जुड़ा हुआ है।”

    आम लोगों के सहयोग से आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 में दोबारा सरकार बनाएगी : सीएम

    उन्होंने आगे कहा, “यह दीवार पर लिखा पढ़ लेना चाहिए कि आम लोगों के सहयोग से आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 में दोबारा सरकार बनाएगी। राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी और विकास-मुखी नीतियों के कारण हम आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। लोगों द्वारा दिखाया गया भारी समर्थन इस तथ्य का प्रमाण है कि लोग पारंपरिक पार्टियों को फिर सबक सिखाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप सरकार लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रही है जबकि विपक्षी दल सत्ता में रहते हुए कारोबार से हिस्सा मांगते रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ये नेता नशों और अपराधियों की सरपरस्ती करके राज्य को बर्बाद करना चाहते हैं जिस कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया था। अब ये सारी पंजाब-विरोधी ताकतें पंजाब को बर्बाद करने के लिए हाथ मिला चुकी हैं और समय आ गया है जब पंजाबियों को भी हाथ मिलाकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

    अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अकाली दल के इस ड्रामे का असली नाम ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। 15 साल राज्य को लूटने के बाद ये किससे पंजाब को बचाने की कोशिश कर रहे हैं? अकालियों ने राज्य को बेरहमी से लूटा है, पंजाबियों के दिलों को ठेस पहुंचाई और माफिया को सरपरस्ती दी है।” उन्होंने आगे कहा, “लोग अकालियों और बादल परिवार के संदिग्ध किरदार से अच्छी तरह वाकिफ हैं जिस कारण उनकी नौटंकियां अब नहीं चलेंगी।”

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इन नेताओं ने राज्य में गैंगस्टरों को सरपरस्ती दी और नशा तस्करों को संरक्षण देकर नौजवानों की नसों में नशा भरा। अकाली दल ने हमेशा अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग किया है लेकिन इस बार लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। अकाली लीडरशिप राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए हवाई क़िले बना रही है, लेकिन पंजाबी इस पर विश्वास नहीं करेंगे।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस पर निशाना साधा

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेसी नेता राज्य में सत्ता संभालने के सपने देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आपसी कलह के कारण मुंह के बल गिरेगी। यह दुख की बात है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता सत्ता के लिए लड़ रहे हैं और राज्य के लिए उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता संभालकर पंजाब के सरमाए को लूटना है, लेकिन उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे।” उन्होंने आगे कहा, “पहले ये पारंपरिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करती थीं लेकिन अब इन पार्टियों द्वारा पैदा की गई गंदगी को साफ करने के लिए झाड़ू मौजूद है।”

    एक बड़ी कल्याण योजना का ऐलान करते हुए, उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार ने मांवा-धीयां सत्कार योजना शुरू की है जिसके तहत हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपये और अनुसूचित जातियों से संबंधित महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे और यह पैसे सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे तथा पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी योग्य होंगी। पंजाब में लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ होने की उम्मीद है और राज्य सरकार ने बजट में 9,300 करोड़ आवंटित किए हैं। इसकी रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होगी।”

    बुनियादी ढांचे के बारे में उन्होंने कहा, “आप सरकार ने राज्य भर में संपर्क सड़कों की मरम्मत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। राज्य में कुल 43,000 किलोमीटर संपर्क सड़कें हैं और राज्य सरकार ने इनकी मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया है। इन सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पांच सालों के लिए इनका रख-रखाव भी किया जाएगा।”

    क्षेत्रीय विकास के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि यह विकास मिलनी एक विशाल रैली में बदल गई है। पंजाब ने पिछले चार वर्षों में बड़ा बदलाव देखा है क्योंकि नहरी पानी अब उन क्षेत्रों तक पहुंच गया है, जहां पिछले 50-60 वर्षों से नहीं पहुंच रहा था।” उन्होंने आगे कहा, “यह एक सीमावर्ती क्षेत्र है, जहां डॉक्टर या अध्यापक ड्यूटी करने से हिचकिचाते हैं, जिसके कारण राज्य सरकार ने उनके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में कम से कम दो वर्ष सेवा देना अनिवार्य कर दिया है।”

    उन्होंने आगे कहा, “इन अध्यापकों और डॉक्टरों को इस सेवा के बदले पदोन्नति के समय अतिरिक्त भत्ता और अतिरिक्त अंक मिलेंगे। इस क्षेत्र के बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं।” एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया, “साल 2008-09 में, मैं दोना नानका गांव गया, जहां एक लड़की ने 5वीं कक्षा में पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया था। उसका परिवार आगे की पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकता था, इसलिए मैंने खर्च का प्रबंध किया और उसे बड़ू साहिब अकादमी में दाखिला दिलवाया। जब पशु चिकित्सकों की नियुक्ति हुई, तो वह मेहनती लड़की भी उनमें से एक थी।”

    तरक्की के अवसर सृजित करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बच्चों में कोई कमी नहीं है, लेकिन हमारे युवाओं को उचित अवसरों की कमी जरूर रही है। इसी कारण राज्य सरकार अब ये अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने आगे कहा, “पहले सुखबीर सिंह बादल जैसे नेता इस क्षेत्र के न केवल विधायक बल्कि उपमुख्यमंत्री तक रहे, परंतु ईमानदारी से कोई काम नहीं किया गया। उन्होंने जानबूझकर लोगों को गरीब रखा ताकि मतदाता चुनावों के दौरान छोटी-मोटी मांगों में उलझे रहें। उन्होंने इस क्षेत्र को राज्य का आखिरी इलाका समझा, लेकिन मैं इसे ‘फ्रंटलाइन’ मानता हूं।”

    सीएम ने ‘आप’ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

    • ‘आप’ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली, रिश्वत के बिना 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां, बेहतर सड़कें, टोल प्लाजाओं को बंद करने से रोजाना 70 लाख रुपये की बचत और बुनियादी ढांचे में निरंतर विकास सुनिश्चित किया है। लोगों के टैक्स का पैसा पंजाब का है और हम इसे समझदारी और ईमानदारी से उनकी भलाई पर खर्च कर रहे हैं। लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से उन्हें वापस मिल रहा है।”
    • उन्होंने आगे कहा, “पहले भ्रष्टाचार के कारण इस पैसे का दुरुपयोग होता था, लेकिन अब हमने लोगों और राज्य की भलाई के लिए इन चोर-मोरियों को बंद किया है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य सरकार ने माझा क्षेत्र में 22 किलोमीटर लंबी सरहाली नहर का पता लगाया है, जो जमीन के नीचे दब गई थी। यह नहर अब राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से चालू हो गई है।”
    • सिंचाई सुधारों के बारे में उन्होंने कहा, “भाखड़ा नहर की क्षमता 9500 क्यूसेक है, लेकिन हमने अपने प्रयासों से 10,000 क्यूसेक नहरी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की है, जिसका अर्थ है कि राज्य ने बिना एक इंच जमीन अधिग्रहण किए ही एक नई भाखड़ा नहर बना दी है।” उन्होंने आगे कहा, “दशकों से किसान फिरोजपुर और सरहिंद नहरों से रोटेशन के आधार पर पानी लेते आ रहे थे, लेकिन पहली बार यह प्रणाली समाप्त हुई है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।”
    • भूमिगत जल के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भूमिगत जल के दोहन की दर 2022 में 61.49 प्रतिशत से घटकर 2025 में 31.6 प्रतिशत हो गई है। कई गांवों में भूमिगत जल 4 मीटर तक रिचार्ज हो गया है, जो बहुत संतोषजनक है।”
    • भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा, “यह सब ईमानदार शासन का परिणाम है और आने वाले समय में हमारा लक्ष्य पूरे पंजाब में भूमिगत बिजली लाइनों को लागू करना है। इससे खेत साफ होंगे, हादसे रोके जा सकेंगे और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधुरंधर 2 की यालिना का रोल क्या पाकिस्तानी नेता की बेटी की कहानी से हैं इंस्पायर्ड? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
    Next Article धारूहेड़ा में राजपूत महिला मंडल का गठन, सुशीला सिंह शेखावत बनीं अध्यक्ष
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM मान बोले- ‘बेअदबी’ के

      March 23, 2026

      पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में उपचार का अधिकार पात्रता नहीं, आवश्यकता तय करती है: डॉ. बलबीर सिंह

      March 23, 2026

      वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले-पुराने वैट बकाये पर राहत

      March 23, 2026

      मनीष सिसोदिया बोले- पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी जिम्मेदारी लें

      March 23, 2026

      पंजाब जल्द ही UPSC को DGP के नामों की सूची भेजेगा

      March 21, 2026

      Punjab News: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 13 अप्रैल से- मुख्यमंत्री मान

      March 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बुर्ज खलीफा वाले घर का रेनोवेशन पूरा करने के लिए दुबई जाएंगे राम कपूर

      By श्वेता चौहानMarch 23, 2026

      Ram Kapoor: बुर्ज खलीफा वाले घर का रेनोवेशन पूरा करने के लिए दुबई जाएंगे राम…

      CM मान बोले- ‘बेअदबी’ के

      March 23, 2026

      6 साल बाद साउथ में तब्बू का कमबैक

      March 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.