Close Menu
    What's Hot

    नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

    March 25, 2026

    रेवाड़ी -धारूहेड़ा में होंगे 101 धार्मिक कार्यक्रम

    March 25, 2026

    कर्मचारियों की शिकायतों के निष्पक्ष समाधान करने के लिए…

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

      March 25, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

      March 25, 2026

      देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप

      March 25, 2026

      पश्चिम एशिया के हालात पर जारी सर्वदलीय बैठक का टीएमसी ने किया बहिष्कार, राहुल गांधी भी नहीं होंगे शामिल

      March 25, 2026

      विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

      March 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»अक्षय कुमार को हैवान में ऐसे मिला खूंखार विलेन का रोल
    मनोरंजन

    अक्षय कुमार को हैवान में ऐसे मिला खूंखार विलेन का रोल

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Akshay Kumar: अक्षय कुमार को हैवान में ऐसे मिला खूंखार विलेन का रोल
    Akshay Kumar: अक्षय कुमार को हैवान में ऐसे मिला खूंखार विलेन का रोल

    10 अप्रैल को भूत बंगला लेकर आ रहे हैं अक्षय
    Akshay Kumar, (द भारत ख़बर), मुंबई: अक्षय कुमार की साल 2026 में अबतक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। पर जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं। जिस अंदाज में उन्हें लंबे वक्त से फैन्स देखना चाहते थे। अब फाइनली 10 अप्रैल को वो भूत बंगला लेकर आ रहे हैं, जिसे प्रियदर्शन ने बनाया है। दोनों फिलहाल फिल्म के प्रमोशन पर लगे हुए हैं। हालांकि, अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया था कि, वो प्रियदर्शन के साथ अपनी अगली फिल्म का भी काम कंप्लीट कर चुके हैं।

    हैवान में अक्षय कुमार विलेन बनने वाले हैं, जबकि उनके सामने सैफ अली खान होंगे। दरअसल मोहनलाल भी फिल्म का हिस्सा हैं, जिनकी पूरी टीम के साथ तस्वीर सामने आई थी। लेकिन इस फिल्म में विलेन बनने का रोल अक्षय कुमार को मिला कैसे? इसके पीछे बहुत प्लानिंग नहीं थी, बल्कि बस 1 लाइन में ही बात बन गई थी। जानिए कैसे?

    अक्षय ने हैवान में मांगा था रोल

    दरअसल 16 साल के बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार साथ में काम करने जा रहे हैं। हालांकि, दोनों की अगली फिल्म हैवान की रिलीज डेट अबतक सामने नहीं आई है। इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि, असल में अक्षय कुमार ने भूत बंगला की शूटिंग के दौरान हैवान में एक रोल मांगा था। तो फिर बात बनी कैसे? क्या प्रियदर्शन ने खुद इस बात का जिक्र अक्षय कुमार से किया या कुछ और?

    अक्षय को हैवान में कैसे मिला विलेन का रोल?

    हाल ही में प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि, अक्षय ने मुझसे पूछा कि मैं आगे क्या करने वाला हूं। तो मैंने उन्हें बताया कि मैं एक फिल्म पर काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे उसके लिए विलेन नहीं मिल पा रहा है। मुझे उस रोल के लिए किसी बहुत अच्छे एक्टर की जरूरत थी। जब मैंने उन्हें फिल्म के बारे में बताया, तो अक्षय ने मुझसे पूछा कि क्या वो यह रोल कर सकते हैं। बस इतनी आसानी से और इतनी जल्दी अक्षय कुमार को फिल्म में रोल मिल गया था।

    दरअसल प्रियदर्शन का भी कहना था कि, वो उनके लिए हैरान करने वाली बात थी कि कोई लंबी-चौड़ी बात नहीं हुई। आगे बताया कि मैं अक्षय को फिल्मों की पूरी कहानी कभी नहीं सुनाता। उन्हें बस कहानी, उनके किरदार और दूसरे किरदारों के बारे में अच्छे से बता देता हूं। वो हमेशा मुझसे पूछते हैं, क्या आप एक्साइटेड हैं? अगर मैं उनसे कहता हूं हां, तो वो बहुत खुश नहीं होते। अगर मैं उनसे कहता हूं कि मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड उत्साहित हूं, तभी वो मुझसे कहते हैं, चलिए, यह फिल्म करते हैं, सर।

    अक्षय ढूंढ रहे थे नेगेटिव रोल

    दरअसल अक्षय कुमार ने खुद माना कि यह रोल उनके पास सही वक्त पर आया है। क्योंकि वो विलेन का रोल ढूंढ रहे थे। वो कहते हैं, मैंने सर से कहा, मैं नेगेटिव रोल क्यों नहीं कर सकता? फिर खुद से कहा, क्यों नहीं। लेकिन खट्टा मीठा के बाद वो दोनों साथ काम क्यों नहीं कर पाए? तो अक्षय ने बताया कि भूत बंगला से पहले, वो मेरे लिए दो-तीन स्क्रिप्ट लाए थे, जिन पर वह काम कर रहे थे। लेकिन वो उन स्क्रिप्ट्स को लेकर ज्यादा श्योर नहीं थे।

    ये भी पढ़ें: 6 साल बाद साउथ में तब्बू का कमबैक

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभगवंत मान सरकार में लगभग 10 लाख विद्यार्थियों को हुआ…
    Next Article कर्मचारियों की शिकायतों के निष्पक्ष समाधान करने के लिए…
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मिलिए बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी से, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

      March 25, 2026

      Pari Pandher: जिस बहन की खातिर जसकीरत ने 12 लोगों को उतारा मौट के घाट, वो रियल लाइफ में दिखती हैं ऐसी |

      March 25, 2026

      धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! 5 दिन में 700 करोड़ पार

      March 25, 2026

      नन्ही बच्ची की क्यूटनेस ने मचाया इंटरनेट पर धमाल! मासूम अदाओं पर फिदा हुए लोग

      March 24, 2026

      पंचायत 5’ में फिर लौटे अभिषेक त्रिपाठी! फुलेरा में शुरू होगा नया बवाल और तगड़ा ड्रामा

      March 24, 2026

      ‘द ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका शेरावत की एंट्री! जैसलमेर में शुरू हुई शूटिंग

      March 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

      By अंकित कुमारMarch 25, 2026

      घर के पास PNG पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा कनेक्शन नहीं लेने पर एलपीजी…

      रेवाड़ी -धारूहेड़ा में होंगे 101 धार्मिक कार्यक्रम

      March 25, 2026

      कर्मचारियों की शिकायतों के निष्पक्ष समाधान करने के लिए…

      March 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.