एवेंजर्स से क्लैश करेगी द हाउसमेड सीक्रेट
The Housemaids Secret,(द भारत ख़बर), मुंबई: हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी एक बेहद काबिल अदाकारा हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से एक फिल्में दी हैं। यूं तो सिडनी स्वीनी का नाम ज्यादातर किसी न किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहता है, लेकिन इस वक्त वो अपनी फिल्म द हाउसमेड को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म एक बढ़िया मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसे फ्रीडा मैकफिडन की मिस्ट्री-क्राइम थ्रिलर नॉवेल सीरीज द हाउसमेड पर बनाया गया है।
फिल्म इस साल फरवरी में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसे काफी पसंद भी किया गया था। फिल्म ने कमाई के मामले में भी बॉक्स आॅफिस पर ठीक-ठाक काम किया था। क्योंकि ये नॉवेल अडाप्टेशन है, ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल का फैंस को इंतजार था। अब खबर आ रही है कि अगले साल इस फिल्म का सीक्वल आ सकता है।
कब आएगी द हाउसमेड सीक्रेट
सिडनी स्वीनी की फिल्म के सीक्वल द हाउसमेड सीक्रेट के लिए मेकर्स ने रिलीज डेट को लॉक कर दिया है। पिंकविला की खबर के मुताबिक, मेकर्स ने अगले साल 17 दिसंबर 2027 की डेट सेट की है, सिडनी स्वीनी की फिल्म की रिलीज के लिए। सिडनी इस फिल्म के लीड रोल यानी मिली के किरदार में नजर आईं थीं। फिल्म अगले साल एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स और लॉर्ड आॅफ द रिंग्स: द हंट फॉर गॉलम के साथ क्लैश करेगी, जो एक बड़ा और रिस्की कदम माना जा रहा है।
क्या है फिल्म की कहानी?
बात करें कहानी की तो फिल्म की कहानी है मिली की, जिसका एक पास्ट है और वो एक हाउसमेड की नौकरी के लिए नीना मैन्चेस्टर के घर आती है। नीना का घर बहुत आलिशान है और उसका एक भरा पूरा परिवार है, जहां उसका पति एंड्रू भी है।
धीमे-धीमे एंड्रू और मिली करीब आ जाते हैं और फिर नीना को ये बात पता लगती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब हमें नीना और एंड्रू की बैकस्टोरी पता लगती है। फिल्म और नॉवेल काफी मजेदार है ऐसे में फैंस इस फिल्म के सीक्वल के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
ये भी पढ़ें: अपने नाम करने चली ये एक्ट्रेस, इन 5 फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार

