Close Menu
    What's Hot

    Haryana: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? देख लें पूरी जानकारी

    April 1, 2026

    रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग का नया वीडियो वायरल, फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने लुटाया जमकर प्यार

    April 1, 2026

    अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल लोकसभा में पास

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल लोकसभा में पास

      April 1, 2026

      ईरान में सरकार और धार्मिक सेना के बीच टकराव, राष्ट्रपति को सुप्रीम लीडर मुजतबा से मिलने से रोका

      April 1, 2026

      चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट

      April 1, 2026

      प्रधानमंत्री आज धेमाजी और विश्वनाथ जिले में करेंगे रैलियों को संबोधित

      April 1, 2026

      डिब्रूगढ़ के चाय बागान में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मजदूरों से की बात, साथ तोड़ी चाय की पत्तियां

      April 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल लोकसभा में पास
    Breaking News

    अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल लोकसभा में पास

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament Budget Session: अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल लोकसभा में पास
    Parliament Budget Session: अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल लोकसभा में पास

    गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया था बिल पेश
    Parliament Budget Session, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: लोकसभा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 पास कर दिया है। इस बिल के जरिए अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा मिलेगा। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह बिल पेश किया था। इस पर एक घंटे से ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद इसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा आज लोकसभा से जन विश्वास बिल और राज्यसभा से सीएपीएफ बिल भी पास हो गया।

    एफसीआरए बिल वापस लो के नारे लगे

    इससे पहले बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विदेशों से चंदा मिलने वाले विदेशी अंशदान संशोधन बिल को लेकर हंगामा किया। उन्होंने एफसीआरए बिल वापस लो के नारे लगाए। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से शांत रहने की अपील की, लेकिन विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध करते रहे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज एफसीआरए बिल पर लोकसभा में बहस नहीं होगी। यह बिल विदेशी अंशदान (विनियमन) कानून में संशोधन से जुड़ा है, जिसे 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था।

    एफसीआरए संशोधन बिल में क्या है?

    इसमें विदेशी फंडिंग से जुड़े नियमों को और स्पष्ट और सख्त करने का प्रस्ताव है, ताकि एनजीओ को मिलने वाले विदेशी चंदे में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई जा सके। बिल में यह भी प्रावधान है कि जिन एनजीओ का पंजीकरण रद्द, सरेंडर या समाप्त हो जाता है, उनकी विदेशी फंडिंग और संपत्तियों के प्रबंधन और निपटान के लिए एक नामित प्राधिकरण बनाया जा सकता है।

    जन विश्वास (संशोधन) बिल पास

    लोकसभा ने जन विश्वास (संशोधन) बिल, 2026 को पास कर दिया है। इस बिल में छोटे-मोटे और तकनीकी उल्लंघनों पर जेल की सजा हटाकर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है।

    राज्यसभा में सीएपीएफ बिल पास, विपक्ष का वॉकआउट

    राज्यसभा ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सामान्य प्रशासन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पास कर दिया। इस दौरान विपक्ष ने बिल को संसद की चयन समिति को भेजने की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट किया। सरकार का कहना है कि यह बिल सीएपीएफ के सभी बलों के लिए एक समान नियम व्यवस्था बनाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया बेहतर होगी और सील का मान्य बढ़ेगा।

    गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह बिल देश के संघीय ढांचे को मजबूत करेगा और सेवाओं को अधिक व्यवस्थित बनाएगा। वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे चयन समिति को भेजने की मांग की।

    ये भी पढ़ें: नाटो कागजी शेर, हम इससे बाहर निकलने पर विचार कर रहे: ट्रम्प

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में स्पा सेंटर पर रेड, 7 युवतियां और 2 युवक पकड़े
    Next Article रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग का नया वीडियो वायरल, फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने लुटाया जमकर प्यार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ईरान में सरकार और धार्मिक सेना के बीच टकराव, राष्ट्रपति को सुप्रीम लीडर मुजतबा से मिलने से रोका

      April 1, 2026

      चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट

      April 1, 2026

      प्रधानमंत्री आज धेमाजी और विश्वनाथ जिले में करेंगे रैलियों को संबोधित

      April 1, 2026

      डिब्रूगढ़ के चाय बागान में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मजदूरों से की बात, साथ तोड़ी चाय की पत्तियां

      April 1, 2026

      गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में सुरक्षा बलों ने मार गिराया एक आतंकी

      April 1, 2026

      हम युद्ध खत्म करने को तैयार : ईरान

      April 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Haryana: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? देख लें पूरी जानकारी

      By प्रमोद रिसालियाApril 1, 2026

      Haryana News: हरियाणा में मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को बड़ा झटका…

      रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग का नया वीडियो वायरल, फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने लुटाया जमकर प्यार

      April 1, 2026

      अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल लोकसभा में पास

      April 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.