Close Menu
    What's Hot

    पहली बार 1 मई से धान की

    April 30, 2026

    यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

    April 30, 2026

    भिवानी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक पार करते BSF ASI की ट्रेन से कटकर मौत

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

      April 30, 2026

      रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

      April 30, 2026

      प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

      April 30, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

      April 29, 2026

      दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला

      April 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाइयों के पवित्र त्योहार ईस्टर पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं
    Breaking News

    राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाइयों के पवित्र त्योहार ईस्टर पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Easter Greetings
    Easter Greetings: राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाइयों के पवित्र त्योहार ईस्टर पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

    Easter Greetings, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आज ईसाइयों का पवित्र त्योहार ईस्टर है और इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य मंत्रियों और नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा, खासकर हमारे ईसाई भाइयों व बहनों ईस्टर की शुभकामनाएं! उन्होंने कहा, यीशु मसीह के पुनरुत्थान का यह पर्व आशा, प्रेम तथा वैश्विक भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमें शांति व सामंजस्य की राह पर ले जाएं।

    उम्मीद और नएपन का जश्न मनाता है दिन : PM 

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ईस्टर की शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन उम्मीद और नएपन का जश्न मनाता है। यह सभी के जीवन में शांति, खुशी और रोशनी लाए। ईसा मसीह की शिक्षाएं सभी को दयालु बनने के लिए प्रेरित करें और समाज में एकता की भावना को मजबूत करें।

    पोप लियो ने की ईस्टर विजिल मास की अध्यक्षता

    पोप लियो 14वें (Pope Leo XIV) ने ईस्टर के मौके पर सेंट पीटर्स बेसिलिका में ईस्टर विजिल मास की अध्यक्षता करते हुए, श्रद्धालुओं से डर, अविश्वास और मनमुटाव पर काबू पाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, यह बोझ इंसानी दिल पर भारी पड़ते हैं और लोगों तथा देशों को बांट सकते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इन बोझों से पंगु न बनें।

    देश और दुनिया में मनाया जा रहा त्योहार

    ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक ईस्टर, पूरे देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में खुशी और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। चर्चों में यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में विशेष मास और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हंै। यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था और तीसरे दिन वे फिर से जीवित हो उठे थे।

    ईसाई मनाते हैं लेंट काल

    ईसाई हर साल ईस्टर की तैयारी के तौर पर 40 दिन का लेंट (उपवास) काल मनाते हैं। इस साल, लेंट की शुरूआत 18 फरवरी को ‘ऐश वेडनेसडे’ के साथ हुई थी। इस दौरान, श्रद्धालु उपवास, लेंट वॉक, विशेष ध्यान, तीर्थयात्रा और ‘वे आॅफ द क्रॉस’ में भाग लेने जैसी विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हुए, और उन्होंने यीशु मसीह के कष्टों और बलिदान पर चिंतन किया।

    ‘होली वीक’ के रूप में मनाया जाता है अंतिम सप्ताह

    लेंट के अंतिम सप्ताह को ‘होली वीक’ (पवित्र सप्ताह) के रूप में मनाया जाता है और श्रद्धालुओं के बीच इसका विशेष महत्व है। इसकी शुरूआत पिछले सप्ताह ‘पाम संडे’ के साथ हुई थी, जिसके बाद 2 अप्रैल को ‘मोंडी थर्सडे’ और 3 अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ मनाया गया; इन दिनों यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की घटना को याद किया गया।
    गुड फ्राइडे के बाद ईस्टर आता है, जो यीशु मसीह के पुनरुत्थान का प्रतीक है और ईसाई धर्म में इसे सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है।

    ये भी पढ़ें : Easter Sunday-2025: राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में नए जिले, उपमंडल और तहसील बनाने को लेकर बड़ा अपडेट, बढ़ाया गया कमेटी का कार्यकाल
    Next Article Pawan Singh and Monalisa Romance: पवन सिंह–मोनालिसा का सुहागरात रोमांस ‘MUAAI DIHALA RAJAJI’ वायरल, हॉट केमिस्ट्री ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

      April 30, 2026

      रफ्तार में दौड़ती कार बनी मौत का जाल! एक्सप्रेसवे पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत

      April 30, 2026

      प्रधानमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

      April 30, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

      April 29, 2026

      दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला

      April 29, 2026

      बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार

      April 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पहली बार 1 मई से धान की

      By श्वेता चौहानApril 30, 2026

      चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धान के सीजन से पहले किसानों…

      यूपी, बिहार और बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने ली 25 लोगों की जान

      April 30, 2026

      भिवानी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक पार करते BSF ASI की ट्रेन से कटकर मौत

      April 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.