Close Menu
    What's Hot

    धर्म नहीं, संगीत बना पहचान! 4 मुस्लिम कलाकारों का बनाया भजन आज भी है सुपरहिट

    June 1, 2026

    42 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

    June 1, 2026

    ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, पांच घायल

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, पांच घायल

      June 1, 2026

      टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

      June 1, 2026

      पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

      May 31, 2026

      राहुल बोले- जिन्होंने केंद्र-सीबीएसई से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

      May 31, 2026

      Nepal PM: नेपाल ने कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया: बालेन शाह

      May 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»India-US Trade Talks : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी : विक्रम मिस्री
    दुनिया

    India-US Trade Talks : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी : विक्रम मिस्री

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-US Trade Talks : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी : विक्रम मिस्री
    India-US Trade Talks : भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी : विक्रम मिस्री

    कहा, पेंटागन और भारत के वाणिज्य विभाग के बीच हुई अहम वार्ता

    India-US Trade Talks (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच एक तरफ जहां फरवरी 2025 से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए वार्ता चल रही है। हालांकि इस वार्ता में अभी तक कई बार बाधा उत्पन्न हो चुकी है। चाहे वह टैरिफ के रूप में हो या फिर दोनों पक्षों का अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहने के चलते आई हो। इसी बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिका का तीन दिवसीय दौरा किया।

    अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान उन्होंने कई उच्चस्तरीय बैठकें की। इन बैठकों के माध्यम से दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है।यह बातचीत पेंटागन और भारत के वाणिज्य विभाग के बीच हुई। इसके साथ ही व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचने वाली पहल पर भी चर्चा की गई।

    विदेश सचिव के दौरे पर यह बोला विदेश मंत्रालय

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा करने और व्यापार, रक्षा, विज्ञान और टेक्नोलॉजी, साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का मौका देता है। भारत और अमेरिका ने हाल के वर्षों में एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग बढ़ाया है।

    इसमें रक्षा, तकनीक और सप्लाई चेन प्रमुख स्तंभों के रूप में उभरे हैं। द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ी है और दोनों पक्ष इसे और बढ़ाने का लक्ष्य बना रहे हैं। नए ट्रेड पोर्टल जैसी पहलों से एक्सपोर्ट को मदद मिलने और आर्थिक एकीकरण को गहरा करने की उम्मीद है।

    दौरे के दौरान क्वात्रा भी विदेश सचिव के साथ रहे

    भारत के विदेश सचिव मिस्री और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मिलकर भारत-अमेरिकी व्यापार फैसिलिटेशन पोर्टल लॉन्च किया। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने इसे भारत और अमेरिका के बीच व्यापार की पूरी क्षमता को खोलने की दिशा में एक और कदम बताया। इस पोर्टल का मकसद मिशन 500 का समर्थन करना है, जिसमें एक्सपोर्टर्स के लिए रजिस्ट्रेशन अब खुले हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का मकसद बाजार तक पहुंच को आसान बनाना और वाणिज्यिक जुड़ाव को गहरा करना है।

    ये भी पढ़ें : Indian Railway : विकसित भारत की राह को आसान बनाएगा रेलवे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान के ऐलान के बाद भी होर्मुज से गुजरने से कतरा रहे जहाज
    Next Article 22 दिन में ‘धुरंधर 2’ का जलवा! वर्ल्डवाइड 1650 करोड़ पार, भारत में भी तोड़े रिकॉर्ड
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      42 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

      June 1, 2026

      सरकार ने वस्त्र उद्योग को दी बड़ी राहत

      May 31, 2026

      ईंधन आत्मनिर्भरता के लिए बायोफ्यूल उत्पादन बढ़ाना जरूरी : गडकरी

      May 31, 2026

      भारत में निवेशकों के लिए अवसरों की भरमार : गोयल

      May 29, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव का जीडीपी पर नहीं होगा ज्यादा असर : आरबीआई

      May 29, 2026

      व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका

      May 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      धर्म नहीं, संगीत बना पहचान! 4 मुस्लिम कलाकारों का बनाया भजन आज भी है सुपरहिट

      By श्वेता चौहानJune 1, 2026

      Bollywood Devotional Song: धर्म नहीं, संगीत बना पहचान! 4 मुस्लिम कलाकारों का बनाया भजन आज…

      42 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

      June 1, 2026

      ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, पांच घायल

      June 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.