रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने जारी किए आंकड़ें, 3.825 अरब डॉलर की आई तेजी
India’s Foreign Exchange Reserves (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों में भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी बड़ी सकारात्मक बात सामने आई है। दरअसल देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कई सप्ताह की गिरावट के बाद लगातार दूसरे सप्ताह तेजी दिखाई दी। जोकि विदेशी निवेशकों का भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उजागर करती है। आरबीआई द्वारा जारी किए गए न्यूनतम आंकड़ों की बात करें तो विदेशी मुद्रा भंडार ने एक बार फिर 700 अरब डॉलर का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर गया है। आ
रबीआई ने इससे संबंधित जो आंकड़े पेश किए हैं उनके मुताबिक 10 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 3.825 अरब डॉलर का मजबूत इजाफा हुआ, जिससे कुल भंडार बढ़कर 700.946 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। यह वृद्धि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत बाहरी बफर को दशार्ती है।
इससे पहले इतना बढ़ा था विदेशी निवेश
विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर यह लगातार दूसरे सप्ताह दर्ज की गई तेजी है। ताजा वृद्धि से ठीक पहले वाले सप्ताह, यानी 3 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में भी ओवरआॅल रिजर्व में 9.063 अरब डॉलर का शानदार उछाल देखा गया था, तब यह आंकड़ा 697.121 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी
अक्षय तृतीय का त्योहार नजदीक होने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं में सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर मांग सुस्त बनी रही। जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिखाई दी। सर्राफा बाजार के जानकारों ने शुक्रवार की गिरावट के पीछे घरेलू बाजार में मांग कम होना और अंतरराष्टÑीय बाजार में इसकी कीमतों में कमी बताया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में 5,700 रुपये की भारी गिरावट आई, जबकि सोने के भाव भी 1,600 रुपये तक लुढ़क गए।
जिसके चलते शुक्रवार को चांदी (सफेद धातु) 2.2 प्रतिशत यानी 5,700 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इन कीमतों में सभी कर शामिल हैं। दूसरी ओर, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में भी 1.01 प्रतिशत यानी 1,600 रुपये की कमी दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया।
शेयर बाजार में शानदार तेजी
अमेरिका-ईरान के बीच चल रहा युद्ध समाप्त होने, पश्चिम एशिया में तनाव में कमी आने की संभावना बढ़ने के साथ ही दुनिया भर के शेयर बाजारों में मिली-जुली प्रतिक्रिया दिखाई दी। इसी बीच भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को अच्छी खरीदारी देखी गई। जिससे भारतीय शेयर बााजार हरे निशान पर बंद हुआ और एक समारात्मक साप्ताहिक क्लोजिंग दिखाई दी। इस दौरान शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की तेजी आई।
इस तरह रहा शेयर बाजार का कारोबार
शुक्रवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 504.86 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 156.80 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 24,353.55 पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 382.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर शुद्ध खरीदारी की।
ये भी पढ़ें : Oil and Gas Supply : देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : सुजाता शर्मा

